भारत में इतनी होगी OPPO K13 Turbo सीरीज की कीमत! 11 अगस्त को लॉन्च होंगे फोन

OPPO K13 Turbo सीरीज 11 अगस्त को भारत में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के मॉडल्स की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यहां जानें आपके बजट में होंगे या नहीं ये फोन्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 07, 2025, 05:28 PM (IST)

OPPO K13 Turbo Series भारत में 11 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। कंपनी सीरीज के तहत OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro फोन पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले धीरे-धीरे कंपनी फोन के फीचर्स की जानकारी कंफर्म कर रही है। लेटेस्ट लीक में टिप्सटर ने इस सीरीज की भारतीय कीमत लीक की है। कंफर्म फीचर्स की बात करें, तो सीरीज का प्रो मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यहां जानें सीरीज की भारतीय कीमत से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: OPPO Reno 15 5G पर 4600 रुपये का Discount, 6500mAh बैटरी फोन का Offer ने करें मिस

OPPO K13 Turbo Series Price in India leak

टिप्सटर Abhishek Yadav ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए OPPO K13 Turbo सीरीज की कीमत लीक की है। लीक के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज के फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। Oppo K13 Turbo फोन के बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये होगी। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये होगी। और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order

वहीं, दूसरी ओर टिप्सटर ने जानकारी दी है कि OPPO K13 Turbo Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये होगी। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये होगी। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होने वाली है।

OPPO K13 Turbo Series Specs

Flipkart साइट पर सीरीज को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स ऑफिशियली कंफर्म हो चुके हैं। सीरीज के फोन तीन कलर ऑप्शन Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Marverick में पेश होंगे। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1600 Nits तक की मैक्स ब्राइटनेस मिलेगी। फोन की बैटरी 7000mAh की होगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।