Oppo Find X9 सीरीज भारत में इस दिन होगी लॉन्च, डेट हुई कंफर्म

Oppo Find X9 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफ्म हो गई है। कंपनी इस सीरीज के तहत दो फोन OPPO Find X9 Pro और OPPO Find X9 लेकर आने वाली है।

Published By: Manisha | Published: Nov 06, 2025, 04:11 PM (IST)

Oppo Find X9 Series India Launch Date: लंबे इंतजार के बाद फाइनली कंपनी ने ओप्पो फाइंड एक्स9 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह सीरीज भारत से पहले चीनी व ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुकी है। वहीं, अब इसे भारत में पेश किया जाने वाला है। अन्य मार्केट्स में कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो फोन OPPO Find X9 Pro और OPPO Find X9 को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें, तो दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 16GB RAM व 1TB स्टोरेज मिलता है। दोनों ही फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यहां जानें भारत में कब लॉन्च होगा यह फोन। और पढें: Oppo K14 5G को 774 रुपये देकर लाएं घर, 7000mAh बैटरी फोन पर यहां मिल रही 36 महीने की EMI

Oppo Find X9 series India launch Date

कंपनी ने Oppo Find X9 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह सीरीज भारत में 18 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। भारत में फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध रहने वाली है। फ्लिपकार्ट टीजर पोस्टर के जरिए दोनों ही फोन की पहली झलक सामने आ चुकी है। Find X9 फोन Titanium Grey और Space Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, प्रो वेरिएंट में Silk White और Titanium Charcoal कलर ऑप्शन पेश किए जाएंगे। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Oppo Find X9 Pro, Find X9 Specifications

चीनी मॉडल के स्पेक्स की बात करें, तो फाइंड एक्स9 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल 6.78 इंच मॉडल के साथ आया है। दोनों ही फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, सीरीज के दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB RAM व 1TB स्टोरेज मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। प्रो मॉडल में कंपनी ने 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फाइंड एक्स9 में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, प्रो में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। OPPO Find X9 Pro में 7,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं, प्रो में 7,025mAh बैटरी मिलती है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।