OPPO Find N3 फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च, 3C पर हुआ लिस्ट

Oppo Find N3 को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग की मानें, तो अपकमिंग फोल्डेबल फोन को 100W फास्ट चार्जिंग वाले चार्जर के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 02, 2023, 11:21 AM (IST)

हाइलाइट

  • Oppo Find N3 को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।
  • लिस्टिंग की मानें, तो फोन को 100W फास्ट चार्जिंग वाले चार्जर के साथ पेश किया जाएगा।
  • ओप्पो ने हाल ही में OPPO A78 5G को भारत में लॉन्च किया था।

चाइनीज ब्रांड ओप्पो इस वक्त Oppo Find N3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग डिवाइस को फाइंड 2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस ही बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चला है कि ओप्पो फाइंड एन 3 को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के साथ मिलने वाले चार्जर और चार्जिंग कैपेबिल्टी की भी जानकारी मिली है। और पढें: 8000 रुपये गिरी Oppo Find X9s की कीमत, इतने कम में खरीदें 7025mAh बैटरी और 50MP कैमरा

मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एन 3 स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का मॉडल नंबर PHN110 है। यह डिवाइस डुअल पोर्ट चार्जर के साथ आएगा, जिसमें पहला USB Type-C और दूसरा Type-A पोर्ट होगा। वहीं, चार्जर 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। और पढें: 6800 रुपये तक गिरी 200MP कैमरा वाले Oppo Reno 15 Pro की कीमत, यहां मिल रही तगड़ी Deal

ऐसे हो सकते हैं अन्य स्पेसिफिकेशन

पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Oppo Find N3 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा।

शानदार फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पहला 50MP का मेन लेंस होगा, जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, सेटअप में 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 32MP का पेरिस्कोप सेंसर मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया जाएगा।

कब होगा लॉन्च

ओप्पो ने अभी तक फाइंड एन 3 की लॉन्चिंग या फीचर को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि ओप्पो के फोल्डेबल फोन को इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है।

हाल ही में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन

बता दें कि ओप्पो ने हाल ही में OPPO A78 5G को भारत में लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत 20 हजार से कम रखी गई है। इस मोबाइल फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका साइज 6.43 इंच है। इसमें Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ-साथ Adreno 610 GPU और 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। इसमें 128GB की स्टोरेज मिलती है।

ओप्पो ए78 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें पहला 50MP और दूसरा 2MP का सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। पावर के लिए मोबाइल फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसको 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।