OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

OnePlus के नए 5जी स्मार्टफोन्स से पर्दा उठ गया है, जिन्हें Nord सीरीज के तहत लाया गया है। इन दोनों में फास्ट चार्जिंग से लैस जंबो बैटरी मिलती है। इनमें फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 50MP का कैमरा दिया है।

Published By: ajay verma | Published: May 07, 2026, 12:15 PM (IST)

OnePlus ने लंबे वक्त से चर्चा में बने OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों डिवाइस को नॉर्ड सीरीज में जोड़ा गया है। दोनों का डिजाइन शानदार है। इन दोनों में एंड्रॉइड 16 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इनमें 8000mAh तक की तगड़ी बैटरी मिलती है। इसके अलावा, इन फोन में 50MP का कैमरा भी मिलता है। आइए जानते हैं वनप्लस के नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर विस्तार से... और पढें: OnePlus और Nothing ने इन फोन्स के बढ़ाए दाम, जानें वजह और नई कीमत

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite 5G की कीमत

वनप्लस नॉर्ड सई 6 को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इनकी कीमत 29,999 रुपये व 32,999 रुपये रखी गई है। वहीं, नॉर्ड सीई 6 लाइट 5जी फोन का 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 8GB+256GB स्टोरेज का प्राइस 25,999 रुपये रखा गया है। और पढें: Upcoming Smartphones in May in India: Vivo X300 Ultra से लेकर OnePlus Nord CE 6 तक, मई में भारत आ रहे ये फोन

सेल और ऑफर

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 की बिक्री कल से ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर शुरू होगी, जबकि नॉर्ड सीई6 लाइट को 12 मई से आधिकारिक साइट व अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इस पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ किफायती ईएमआई और एक्सचेंज जैसी डील मिलेंगी। और पढें: OnePlus Pad 4 टैबलेट 13.2 इंस बड़ी स्क्रीन और 13,380mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 6 5G

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 5जी में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इस फोन में सुरक्षा को ध्यान में रखकर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। इसमें डुअल स्पीकर के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोटो क्लिक करने के लिए वनप्लस के नए स्मार्टफोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इन दोनों से 4के वीडियो शूट की जा सकती है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह पानी में गिरने के बाद भी काम करेगा।

इस डिवाइस की बैटरी 8,000mAh की है। इसे 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G

वनप्लस का यह स्मार्टफोन सीई 6 का लाइट वर्जन है। इस फोन में फास्ट प्रोसेसिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दी गई है। इसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 6.72 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है।

फोटोग्राफी के लिहाज से नए स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसके बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 4के वीडियो शूट करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ Android 16 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है।

नॉर्ड सीरीज के इस स्मार्टफोन में 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसे 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। साथ ही, बायपास चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान डिवाइस जल्दी गर्म नहीं होगा। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

इन स्मार्टफोन से होगी टक्कर

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 और नॉर्ड सीई 6 लाइट भारतीय बाजार में आने वाले लेटेस्ट डिवाइस हैं। सबसे पहले नॉर्ड सीई 6 की बात करें, तो इस फोन को Motorola edge 70 fusion और Vivo T5 Pro 5G से टक्कर मिलेगी। नॉर्ड सीई 6 लाइट का मुकाबला Realme Narzo 90 5G से होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।