OnePlus Nord CE 6 लॉन्च से पहले Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, लीक हुए ये फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। Geekbench लिस्टिंग के जरिए इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 10:22 AM (IST) | Edited: Apr 20, 2026, 10:23 AM (IST)
OnePlus Nord CE 6 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे इसके लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स का खुलासा हो गया है। हाल ही में यह स्मार्टफोन Geekbench वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रोसेसर और रैम से जुड़ी डिटेल सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Qualcomm के नए Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है।
कौन-सा प्रोसेसर मिल सकता है?
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन का मॉडल नंबर CPH2805 बताया जा रहा है, जिसे Tipster Abhishek Yadav ने सबसे पहले स्पॉट किया। लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 1.80GHz होगी। इसके अलावा, 1-Core 2.71GHz, 3-Core 2.40GHz और बाकी 4-Core 1.80GHz पर काम करेंगे। इस कॉन्फिगरेशन को देखकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट ही है, जो हाल ही में लॉन्च हुए कुछ स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिला है।
OnePlus Nord CE 6 में कितनी RAM का सपोर्ट मिलेगा?
रैम और सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 में करीब 7.21GB रैम मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिसके ऊपर OxygenOS 16 का कस्टम इंटरफेस होगा। कंपनी की ओर से फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह फोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।
क्या यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में पिछले मॉडल से बेहतर होगा या नहीं?
परफॉर्मेंस की बात करें तो Geekbench स्कोर के मुताबिक, इस फोन ने Single-Core टेस्ट में 1101 और Multi-Core टेस्ट में 3117 अंक हासिल किए हैं। अगर इसकी तुलना पिछले साल के OnePlus Nord CE 5 से करें, तो वह कुछ मामलों में आगे नजर आता है क्योंकि उसके स्कोर 1317 और 3989 थे। इसका मतलब यह हो सकता है कि नया मॉडल परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड नहीं लाएगा। अब देखना होगा कि कंपनी इस फोन को किस कीमत और फीचर्स के साथ लॉन्च करती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।