OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस अपकमिंग फोन का टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 23, 2023, 04:00 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है।
  • इस फोन को 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • वनप्लस का यह फोन 108MP कैमरा के साथ आ सकता है।

OnePlus ने अपने अपकमिंग बजट 5G स्मार्टफोन Nord CE 3 Lite 5G की लॉन्च डेट रिवील की है। वनप्लस के इस फोन को अगले महीने 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोन की लॉन्च डेट शेयर की है। साथ ही, एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन की डिजाइन रिवील हुई है। वनप्लस के इस फोन की लॉन्च डेट पहले लीक हुई थी, जिसमें कहा गया था कि यह फोन 4 अप्रैल को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आएगा। इसके अलावा इस फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी लिस्ट किया जा चुका है। और पढें: OnePlus Nord 6 की सेल भारत में इस दिन होगी शुरू, डेट कंफर्म

OnePlus ने अपने ट्विटर हैंडल से अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट और टाइम शेयर किया है। लनप्लस का यह फोन 4 अप्रैल शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। अपने सोशल पोस्टिंग में वनप्लस ने इस अपकमिंग फोन का टीजर वीडियो Larger Than Life हैशटैग के साथ शेयर किया है। और पढें: Smartphone launches in April: Vivo V70 FE से लेकर OnePlus Nord 6 5G तक, अप्रैल में भारत आ रहे ये फोन

पिछले दिनों वनप्लस के इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन को IMDA पर CPH245 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। फोन के अब तक सामने आए फीचर्स के मुताबिक, यह ब्रांड का पहला फोन होगा, जो 108MP कैमरा के साथ आ सकता है। और पढें: OnePlus Nord 5 को 1195 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 50MP सेल्फी कैमरा फोन पर Amazon डील

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में मिलेंगे ये फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच का IPS LCD पैनल मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले में Full HD+ रेजलूशन का सपोर्ट मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 108MP या 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम कर सकता है।

OnePlus Nord CE 3 5G भी जल्द होगा लॉन्च

वनप्लस इसके अलावा OnePlus Nord CE 3 5G पर भी काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2V के रीब्रांड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसमें 16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।