OnePlus ने टीजर जारी कर किया नए फोन के लॉन्च का ऐलान, मिलेंगे दमदार फीचर्स
OnePlus के नए स्मार्टफोन का टीजर रिलीज हुआ है। इससे डिवाइस के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। यह OnePlus Nord 6 हो सकता है, जिसमें AI स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Mar 17, 2026, 10:02 AM (IST)
OnePlus ने टीजर जारी कर नए Nord लाने का ऐलान कर दिया है। इस अपकमिंग डिवाइस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज किया जा रहा है, जिससे एडवांस फीचर्स मिलने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक फोन के नाम, फीचर या कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वनप्लस की ओर से जारी किए गए टीजर को देखें, तो इसमें Entering the Nord era soon टैगलाइन के साथ #OnePlusNord हैशटैग का उपयोग किया है। इसके बैग में स्मार्टफोन के साथ-साथ ईयरबड्स, Keys और चार्जर दिया जाएगा। इसमें पावरफुल बैटरी मिल सकती है।
OnePlus Nord 6 से उठेगा पर्दा
टीजर में अभी तक फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन टिप्सटर व एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह OnePlus Nord 6 होगा, जिसे हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है। इसमें मल्टी-टास्किंग के लिए क्वालकॉम की Snapdragon 8s Gen 4 चिप और AI फीचर्स मिल सकते हैं।
ऐसे हो सकते हैं अन्य स्पेसिफिकेशन
पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज होगा। इसमें 50एमपी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 9000mAh की हो सकती है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
सुरक्षा के लिए हैंडसेट में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं।
कब हो सकता है लॉन्च ?
वनप्लस ने अभी तक वनप्लस नॉर्ड 6 की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में दावा किया जा रहा है कि फोन को अप्रैल की शुरुआत या फिर मिड में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी 40 से 45 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
OnePlus Nord 5 की डिटेल
वनप्लस ने पिछले साल जुलाई में नॉर्ड 5 को भारत में उतारा था। इस डिवाइस की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 2772×1240 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन ग्लास लगा है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए नॉर्ड 5 में Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6800mAh की बैटरी दी गई है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है। इसे IP65 की रेटिंग दी गई है। इसमें 50MP का बैक और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।