OnePlus Nord 5, Nord CE 5 और Buds 4 भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, डेट कंफर्म
OnePlus Nord 5 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। सीरीज में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 फोन दस्तक देंगे। साथ ही Oneplus Buds 4 भी इस दौरान लॉन्च होगा।
Published By: Manisha | Published: Jun 16, 2025, 04:28 PM (IST)
OnePlus Nord 5 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस सीरीज में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 फोन को लेकर आने वाली है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि इस दौरान कंपनी Oneplus Buds 4 को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इमन सभी डिवाइस को लॉन्च करने के लिए स्पेशल OnePlus Summer Launch Event का ऐलान किया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
OnePlus Nord 5 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट
कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए OnePlus Nord 5 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह सीरीज भारत में 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे लॉन्च होने वाली है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च के जरिए स्पेशल OnePlus Summer Launch Event का ऐलान किया है। इस इवेंट में कंपनी फोन्स के साथ OnePlus Buds 4 को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा, फोन व बड्स की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी।
प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी ने फोन के कई फीचर्स को लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिया है। OnePlus Nord 5 फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ फोन में LPDDR5X RAM मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी फोन में Snapdragon Elite गेमिंग टेक्नोलॉजी देने वाली है।
OnePlus Buds 4
OnePlus Buds 4 की बात करें, तो यह बड्स Dual Drivers, Dual DACs, Hi-Res LHDC 5.0 और 3D Audio जैसे फीचर्स के साथ आने वाले हैं। इसमें गेम मोड में 47ms ultra-low latency मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी इन बड्स में दो कलर ऑप्शन OnePlus Zen Green और Storm Gray को पेश करेगी।
OnePlus Nord 5 Leak
लीक फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड 5 फोन में कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। फोन की बैचरी 7000mAh की हो सकती है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।