Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 19, 2026, 05:26 PM (IST)
OnePlus Nord 5 में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका साइज 6.83 इंच का है। इस डिस्प्ले में 1800 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसका रेजलूशन 1.5K पिक्सल है।
OnePlus Nord 5 फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही यह Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 के साथ आता है, लेकिन कंपनी इसके साथ लेटेस्ट अपडेट्स प्रोवाइड करेगी।
OnePlus Nord 5 में 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल मिलते हैं।
OnePlus Nord 5 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है।
OnePlus Nord 5 में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
OnePlus Nord 5 में 6800mAh की जंबो बैटरी दी है। इतना ही नहीं कंपनी इसके साथ 80W फास्ट स्पीड भी दे रही है।
OnePlus Nord 5 फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 34,999 रुपये रुपये लिस्ट है, जिसे अभी 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord 5 के डिस्काउंट की बात करें, तो इस पर बैंक कार्ड के जरिए 1500 रुपये की छूट मिल रही है।