OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन लीक, 200MP कैमरा के साथ देगा बाजार में दस्तक!
OnePlus 16 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस बीच फोन से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है। इससे फोन में मिलने वाले अहम फीचर्स का पता चला है।
Published By: ajay verma | Published: Mar 11, 2026, 01:35 PM (IST)
OnePlus 15 को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया गया था। अब OnePlus 16 को पेश करने की योजना बनाई जा रही है। इस अपकमिंग फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इनसे संभावित लॉन्चिंग और कीमत की जानकारी मिली है। इस कड़ी में नई रिपोर्ट आई है। इससे स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स का पता चला है। आइए जानते हैं...
ऐसे हो सकते हैं OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 16 में स्मूथ वर्किंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और LPDDR6 रैम दी जा सकती है। इसमें AI फीचर्स मिलने की संभावना है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 17 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग हैंडसेट में 200MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ 50MP का मेन और अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक सेल्फी कैमरे से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है।
डिस्प्ले और कनेक्टिविटी
इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 1.5के होगा। इसका रिफ्रेश रेट 200 या फिर 240Hz हो सकता है। डेटा की सुरक्षा के लिए फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे।
कितनी हो सकती है कीमत ?
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अभी तक वनप्लस 16 की लॉन्चिंग या कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 5000 युआन यानी करीब 66,861 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इसके आने से प्रीमियम सेगमेंट में शाओमी, सैमसंग और वीवो जैसे ब्रांड को जोरदार चुनौती मिलेगी।
OnePlus 15 की डिटेल
वनप्लस 15 की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का एलटीपीओ डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटो के लिए फोन में 50MP के तीन लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 7300mAh की है। इसको 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।