OnePlus 13 का टीजर हुआ रिलीज, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में देगा दस्तक!
OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस बीच चाइना हेड Louis Lee ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अपकमिंग फोन को देखा जा सकता है। इससे फोन की स्क्रीन की जानकारी मिली है।
Published By: ajay verma | Published: Sep 30, 2024, 01:10 PM (IST)
OnePlus 13 अपनी लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई दिनों से खबरों में बना हुआ है। यह डिवाइस इस साल जनवरी में लॉन्च हुए OnePlus 12 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसके फीचर्स व लॉन्च डेट से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अब अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस को टीज किया गया है। इससे फोन में मिलने वाले डिस्प्ले की जानकारी मिली है।
सामने आई पहली तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस चाइना के हेड Louis Lee ने Weibo पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें एक डिवाइस के फ्रंट को देखा जा सकता है, जिसे OnePlus 13 कहा जा रहा है। साथ ही, यह भी दावा किया गया है कि यह दुनिया का पहला डिवाइस होगा, जो सेकेंड जनरेशन BOE 'oriental screen' के साथ आएगा। इससे बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। हालांकि, अभी तक इस स्क्रीन से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन
लीक्स व रिपोर्ट्स की मानें, तो OnePlus 13 में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन लेंस, अल्ट्रा वाइड और पेरीस्कोप लेंस दिया जाएगा, लेकिन फ्रंट कैमरे की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा, हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर और 24GB तक रैम व 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन 6.82 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, जीपीएस और ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी होंगे।
कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अभी तक OnePlus 13 की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स की मानें, तो हैंडसेट को अक्टूबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।