OnePlus 11 Jupiter Rock लिमिटेड एडिशन शानदार लुक के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

OnePlus 11 Jupiter Rock Limited Edition से पर्दा उठ गया है। इस डिवाइस का डिजाइन Jupiter से इन्सपायर्ड है। इसकी कीमत और फीचर जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 29, 2023, 04:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus 11 Jupiter Rock Limited Edition लॉन्च हो गया है।
  • इस डिवाइस की बॉडी में Microcrystalline रॉक का इस्तेमाल किया गया है।
  • लिमिटेड एडिशन में वनप्लस 11 वाले फीचर्स दिए गए हैं।

वनप्लस ने तमाम टीजर जारी करने के लिए बाद आखिरकार OnePlus 11 Jupiter Rock Limited Edition को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन की बॉडी में Microcrystalline रॉक का उपयोग किया गया है, जो इसे शानदार लुक प्रदान करता है। यह स्किन-फ्रेंडली है और इसपर अंगुलि की छाप भी नहीं पड़ती है। वहीं, डिवाइस का कलर टोन Jupiter से इन्सपायर्ड है। और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट

इन फीचर्स से लैस है लिमिटेड एडिशन

कंपनी ने लिमिटेड एडिशन में वनप्लस 11 वाले फीचर दिए गए हैं। अब फीचर पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजलूशन 120Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इसको डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिला है। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स

साथ ही, हैंडसेट की स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus लगा है। इसके अलावा, हैंडसेट में पर्सनल सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

प्रोसेसर और कैमरा सेक्शन

वनप्लस 11 के लिमिटेड एडिशन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस Android 13 पर काम करता है। इसके अलावा, हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी लेंस, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 32MP का टेलीफोटो लेंस है। जबकि, सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

OnePlus 11 Jupiter Rock लिमिटेड एडिशन 5000mAh की तगड़ी बैटरी से लैस है। इसको 100W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

लिमिटेड एडिशन की कितनी है कीमत

OnePlus 11 के लिमिटेड एडिशन केवल 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में अवेलेबल है। इसकी कीमत 4,899 चीनी युआन यानी लगभग 58,540 रुपये रखी गई है। इसकी सेल चीन में 3 अप्रैल से शुरू होगा। फिलहाल, इस डिवाइस की ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।