Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग कंफर्म, इस साल पावरफुल फीचर्स के साथ देगा दस्तक

Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। इस डिवाइस को जुलाई से सिंतबर के बीच उतारा जा सकता है। इसमें पावरफुल स्पेक्स के साथ AI फीचर मिल सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Apr 19, 2025, 02:48 PM (IST)

Nothing Phone 2 समेत Nothing Phone 2a और Nothing Phone 2a Plus को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी आने वाले महीनों में Nothing Phone 3 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह अपकमिंग फोन इस समय खबरों में बना हुआ है। इसकी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुके हैं। इनसे संभावित स्पेसिफिकेशन का पता चला है। अब कंपनी के सीईओ ने नथिंग फोन 3 की लॉन्चिंग की खबर पर मुहर लगा दी है। और पढें: Nothing Phone 4b vs Nothing Phone 4a: एक-दूसरे से कितने अलग हैं ये फोन? खरीदने से पहले देखें पूरा मुकाबला

कब होगा लॉन्च

कंपनी के CEO Carl Pei से X पर जब एक यूजर ने Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग से जुड़ा सवाल पूछा, तो उन्हें ट्विट कर Q3 (तीसरी तिमाही) लिखा। इसका मतलब है कि अपकमिंग फोन को जुलाई से सितंबर के बीच बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, नथिंग ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। और पढें: Nothing Phone 4b फोन 6000mAh जंबो बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

ऐसे हो सकते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

हाल ही में आई लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, नथिंग फोन 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। फास्ट वर्किंग के लिए मोबाइल में क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ-साथ 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 15 से लैस होगा।

फोटो क्लिक करने के लिए नथिंग फोन 3 में 50MP का कैमरा मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग वाली 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

कितनी हो सकती कीमत

नथिंग फोन 3 फिलहाल कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि फोन की भारत में कीमत 45 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में अवेलेबल हो सकता है।

CMF Phone 2 Pro

नथिंग फोन 3 के अलावा सीएमएफ फोन 2 प्रो भी लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस से 28 अप्रैल को पर्दा उठाया जाएगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दी जाएगी। इसकी कीमत भी 15 से 20 हजार रुपये के बीच रखी जाने की संभावना है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।