Nothing Phone (2) की हैंड्स-ऑन इमेज लीक, इन दमदार फीचर्स के साथ आज होगा लॉन्च

Nothing Phone (2) को आज यानी 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की हैंड्स-ऑन इमेज लॉन्च से पहले लीक हुई है। फोन के बैक पैनल के साथ-साथ साइड पैनल की डिजाइन भी रिवील हुई है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Jul 10, 2023, 09:09 PM (IST) | Edited: Jul 11, 2023, 08:26 AM (IST)

Nothing Phone (2) आज यानी 11 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) से प्री-बुक किया जा सकता है। हाल ही में अपकमिंग फोन की हैंड्स-ऑन तस्वीर सामने आई है। पिछले दिनों कंपनी ने इस स्मार्टफोन का बैक पैनल आधिकारिक तौर पर टीज किया था, जिसमें फोन का रियर लुक दिखता है। कंपनी द्वारा टीज किए गए डिजाइन में Phone (1) और Phone (2) में कोई अंतर देखने को नहीं मिलता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि अपकमिंग फोन में बेहतर डिजाइन के साथ-साथ दमदार प्रोसेसर भी मिलेगा। अब तक कंफर्म हो चुके फीचर्स के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। और पढें: OnePlus और Nothing ने इन फोन्स के बढ़ाए दाम, जानें वजह और नई कीमत

TechDocterz नाम के एक यूजर ने इस अपकमिंग नथिंग फोन की हैंड्स-ऑन इमेज ट्विटर पर शेयर की है। इस फोन के रियर पैनल और पैकिंग बॉक्स के साथ-साथ इसके साइड्स भी दिखाए गए हैं। फोन के साइड वाले हिस्से में पावर और वॉल्यूम बटन्स देखे जा सकते हैं। इसके पैकिंग बॉक्स के साथ USB type C ट्रांसपैरेंट चार्जिंग केबल, SIM कार्ड इजेक्टर पिन और वारंटी कार्ड देखा जा सकता है। और पढें: दमदार फीचर्स और क्रेजी डिजाइन वाले Nothing फोन पर 3000 का फाडू डिस्काउंट, हाथ न फिसलने दें धांसू Offer

Phone (2) के लीक हुए फीचर्स

Nothing Phone (2) को आज यानी 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। नथिंग का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP + 50MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Nothing OS 2 के साथ आएगा। फोन में 4,800mAh की बैटरी के साथ USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।

Phone (1) के फीचर्स

पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone (1) में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में FHD+ रेजलूशन का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। नथिंग फोन 1 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिनमें 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

इस स्मार्टफो में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके साथ कंपनी 15W वायरलेस चार्जिंग देता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन Android 12 पर बेस्ड Nothing OS 1 पर काम करता है। फोन की शुरुआती कीमत 29,499 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।