Motorola Edge 70 Pro फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल

Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फोन में मिलेगी 6500mAh की जंबो बैटरी। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 15, 2026, 01:13 PM (IST)

Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट Edge सीरीज का फोन होने वाला है। हाल ही में कंपनी ने फोन को Flipkart के जरिए टीज किया था। वहीं, अब फाइनली फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। फ्लिपकार्ट साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस होने वाला है। फोन में 50MP का Sony Lytia 710 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद होने वाला है। इसके अलावा, कंपनी फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश करेगी। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 70 Pro India launch date

Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की गई है। इस साइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 22 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। फ्लिपकार्ट साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 70 Pro Specs

फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल है। इस डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5200 Nits की होगी। इस फोन को में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Satin Luxe Finish, Tailored Fabric और Marble Finish कलर ऑप्शन मौजूद हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर मिलता है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 12GB RAM आदि शामिल होंगे। कंपनी इस फोन में 6500mAh की बैटरी देगी। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक काम करता है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी इन फोन के साथ 3 साल तक का OS अपडेट देने वाली है। वहीं, 5 साल तक फोन में सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।