Motorola Edge 50 Neo: वेगन लेदर फिनिश के साथ लॉन्च हुआ धांसू फोन, जानें कीमत

Motorola Edge 50 Neo को इंडियन मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन में 256GB स्टोरेज से लेकर Dimensity 7300 प्रोसेसर तक दिया गया है। इसका मुकाबला Xiaomi, Samsung और Vivo जैसी कंपनियों के फोन्स से होगा।

Published By: ajay verma | Published: Sep 16, 2024, 12:08 PM (IST)

Motorola Edge 50 Neo: स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने ऐज 50 सीरीज के नए स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 50 निओ को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह लाइनअप का पांचवा फोन है। इससे पहले ऐज 50, ऐज 50 प्रो, ऐज 50 फ्यूजन और ऐज 50 अल्ट्रा को मार्केट में उतारा जा चुका है। मेन फीचर्स की बात करें, तो ऐज 50 निओ में LTPO डिस्प्ले और 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इस मोबाइल फोन में 30X AI जूम और Moto AI का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट को अगले पांच साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट दिए जाएंगे। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक

Motorola Edge 50 Neo Specifications

मोटोरोला ऐज 50 निओ वेगन लेदर फिनिश के साथ आता है। इस फोन को MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि इसकी बॉडी काफी मजबूत है। इस मोबाइल फोन में 6.4 इंच का सुपर एचडी एलटीपीओ डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें AI स्टाइल सिंक और AI मैजिक कनवस जैसे एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

कैमरा

ऐज 50 निओ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी, दूसरा 10MP का टेलीफोटो और तीसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

बैटरी

नए 5जी स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Motorola Edge 50 Neo Price in India

Motorola Edge 50 Neo की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। इस प्राइस में 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस पर नो-कॉस्ट ईएमआई और 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी सेल 24 सितंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लाइव होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।