Motorola लेकर आ रहा अपना स्लिम फोन, iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर

Moto X70 Air Launch Confirm: सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज और आईफोन 17 एयर को जल्द टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि Motorola इस साल अपना स्लिम फोन Moto X70 Air लाने वाला है। इसकी लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 30, 2025, 12:07 PM (IST)

Moto X70 Air Launch Confirm: ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में स्लिम मोबाइल फोन की एंट्री हो गई है। इनमें Samsung, Apple और Tecno जैसे ब्रांड के फोन्स शामिल हैं। इस कड़ी में अब मोटोरोला भी अपना सबसे पतला फोन बाजार में पेश करने वाला है। यह मोटो एक्स70 एयर है। इसे ग्रीन कलर में उतारा गया है। इसमें अपग्रेडेड कैमरा और क्वालकॉम की फ्लैगशिप चिप मिलेगी। इसके आने से सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज और आईफोन एयर को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो (Weibo) पर Moto X70 Air की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इसका मतलब है कि यह स्लिम फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद अपकमिंग हैंडसेट को भारत समेत अन्य देशों में उतारा जाएगा। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

कंपनी की ओर से जारी पोस्टर को देखने से पता चलता है कि Moto X70 Air एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होगा। इस फोन के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन मिलेंगे। इसके रियर पैनल में दो कैमरा रिंग मिलेंगे, जिन पर कॉपर की कोटिंग दी गई है। यह ग्राहकों के लिए ग्रीन कलर में अवेलेबल होगा। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कितनी होगी थिकनेस

मोटोरोला ने अभी तक अपकमिंग फोन की थिकनेस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस फोन की मोटाई 5.6mm से 5.8mm के बीच होगी। यदि यह जानकारी सही होती है, तो यह डिवाइस भी iPhone Air और Galaxy S25 Edge के समान होगा।

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

बेहतर फंक्शनिंग के लिए मोटोरोला के अपकमिंग मोबाइल फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हैंडसेट में फ्लैट एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 6000 एमएएच की बैटरी तक दी जाने की उम्मीद है।

कब तक होगा लॉन्च

कंपनी ने अभी तक मोटो एक्स70 एयर की लॉन्च डेट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट को नवंबर या फिर दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।