Moto G73 5G की भारत में इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले खास फीचर्स लीक

Moto G73 5G स्मार्टफोन की भारत में कीमत का खुलासा हो गया है। 10 मार्च को लॉन्च होने वाले यह हैंडसेट एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 06, 2023, 02:35 PM (IST)

हाइलाइट

  • Moto G73 5G को यूरोप में EUR 299 (लगभग 26,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
  • डिवाइस के भारतीय वेरिएंट में 8GB RAM मिसने की उम्मीद है।
  • डिवाइस का पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है।

Motorola जल्द भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने G Series के नए 5G स्मार्टफोन Moto G73 5G की लॉन्चिंग को भारत में कन्फर्म कर दिया है। इसे यूरोप में पहले ही पेश किया जा चुका है। अब फोन भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है। और पढें: Moto G73 5G पर शानदार ऑफर, सिर्फ 633 रुपये महीना देकर घर लाएं 50MP कैमरे वाला फोन

मोटोरोला ने इसकी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। फोन 10 मार्च, 2023 को भारत में लॉन्च होने वाला है। अब स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हो गई है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के खास फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Moto G73 के 5 सबसे बड़े राइवल स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G73 5G Price in India

Tipster Yogesh Brar ने नई लीक में Moto G73 5G स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का खुलासा किया है। साथ ही, टिप्स्टर ने रैम और स्टोरेज डिटेल भी लीक की है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन को भारत में 10 मार्च, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Brar ने फोन के स्पेसिफिकेशन लिस्ट किए हैं। उन्होंने स्मार्टफोन की कीमत भी बताई हैं। स्मार्टफोन की कीमत भारत में 20000 रुपये के अंदर हो सकती है।

एक अन्य टिप्स्टर tipster GadgetsData के अनुसार, Moto G73 5G को भारत में 16,999 रुपये 17,999 रुपये के बीच में होनी चाहिए। स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में EUR 299 (लगभग 26,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लाइव हुए पेज से पता चला है कि हैंडसेट दो कलर ऑप्शन Midnight Blue और Lucent White में आएगा। फोन के लेफ्ट ऐज प सिम ट्रे मिलेगी। राइट में आवाज बढ़ाने और कम करने के लिए बटन दिए जाएंगे।

फोन के स्पेसिफिकेशन

Moto G73 5G के भारतीय वेरिएंट में 13 5G तक सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस 6.5 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएगा। यह Android 13 पर रन करेगा।

हैंडसेट MediaTek Dimensity 930 SoC के साथ आता है। Brar के मुताबिक, भारत में फोन को 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर का दावा है कि फोन के भारतीय वेरिएंट में डुउल कैमरा सेटअप दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।