आ गई Moto G73 5G की लॉन्च डेट, भारत में इन धांसू फीचर्स के साथ लेगा एंट्री
Moto G73 5G को भारत में 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके दो कलर ऑप्शन बाजार में एंट्री लेंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 02, 2023, 11:25 AM (IST)
हाइलाइट
- Moto G73 5G स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज और रैम वेरिएंट में आएगा।
- डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन दिया जाएगा।
- स्मार्टफोन इस महीने ही भारत में एंट्री ले लेगा।
Motorola ने भारतीय बाजार में कई मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो देश में काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी G Series के तहत एक नया स्मार्टफोन Moto G73 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। मोटोरोला ने लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इस अपकमिंग फोन का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। पेज लाइव होने के साथ-साथ कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। साथ ही हैंडसेट के खास स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया है। आइये, फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स जानते हैं।
Moto G73 5G Launch Date in India
Flipkart पेज के अनुसार, Moto G73 5G स्मार्टफोन 10 मार्च, 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। हालांकि, अभी कंपनी ने सेल डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि स्मार्टफोन को जनवरी, 2023 में ही यूरोपियन मार्केट में पेश कर दिया गया था। इसकी भारतीय कीमत और सेल डिटेल तो लॉन्चिंग के दिन यानी 10 मार्च को ही पता चलेंगे।
फोन के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 930 चिपसेट मिलेगा। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह भारत का पहला फोन होगा।
Moto G73 5G फोन Android 13 पर रन करेगा। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। कंपनी इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट देगी, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन औक 8MP का डेप्थ कैमरा लगा होगा। सेल्फी के लिए फोन 16MP के फ्रंट कैमरे के सात लॉन्च होगा। इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
कितनी होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो Motorola भारत में स्मार्टफोन को मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। फोन को दो कलर ऑप्शन Midnight Blue और Lucent White में लाया जाएगा। कीमत की सटीक जानकारी तो लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।