5000mAh बैटरी के साथ Moto G13 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम

Moto G13 स्मार्टफोन ने इंडियन मार्केट में एंट्री ले ली है। यह डिवाइस 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 29, 2023, 12:18 PM (IST)

हाइलाइट

  • Moto G13 भारत में लॉन्च हो गया है।
  • नए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया गया है।
  • मोटोरोला के नए फोन की कीमत बजट रेंज में रखी गई है।

Motorola ने G-सीरीज के नए हैंडसेट Moto G13 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस का डिजाइन कंपनी के पुराने डिवाइस से मिलता-जुलता है। इस नए मोबाइल में 50MP कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 128GB है। इसके अलावा, फोन में शानदार डिस्प्ले और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G13 के स्पेसिफिकेशन

  • LCD डिस्प्ले
  • MediaTek Helio G85 प्रोसेसर
  • 4GB RAM
  • 128GB स्टोरेज
  • 50MP कैमरा
  • 8MP सेल्फी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी
  • 10W फास्ट चार्जिंग
  • Android 13

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए Panda Glass लगा है। इसके अलावा, पावर के लिए डिवाइस में Arm Mali-G52 MC2 GPU के साथ MediaTek Helio G85 चिपसेट दी गई है। साथ ही, डिवाइस में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह फोन Android 13 OS पर काम करता है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा

मोटो जी13 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मेन लेंस 50MP है, जो Quad Pixel तकनीक सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त सेटअप में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ की सेल आज से होगी शुरू, बंपर छूट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

बैटरी और कनेक्टिविटी

Moto G13 में 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Moto G13 की कीमत

मोटोरोला के लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G13 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस प्राइस में 4GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस डिवाइस को 5 अप्रैल से Lavender Blue और Matte Charcoal कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।