Moto G06 के लॉन्च से पहले मुख्य फीचर्स लीक, जल्द देगा बाजार में दस्तक!

Motorola का नया स्मार्टफोन Moto G06 आने वाला है। इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट व डेटाबेस पर देखा जा चुका है। इससे फोन के कई फीचर्स भी रिवील हुए हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 07, 2025, 09:13 AM (IST)

Motorola ने कुछ दिन पहले Moto G86 Power 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन मोटोरोला ऐज 60 प्रो से मिलता-जुलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली pOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग वाली 6720mAh की जंबो बैटरी भी मिलती है। अब खबर है कि कंपनी ने G-सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी में लगी है। यह Moto G06 है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ 5G भारत में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

फीचर्स हुए लीक

GSMArena की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अपकमिंग Moto G06 कई सर्टिफिकेशन पास कर चुका है। इनमें FCC, TUV Rheinland, UL Demko और Geekbench शामिल है। लिस्टिंग से डिवाइस के फीचर्स का भी पता चला है। हालांकि, कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर XT2535 है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए LTE, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया जाएगा। बेहतर परफॉर्मेंस व फंक्शनिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट और 4GB रैम मिल सकती है। यह स्मार्टफोन Android 15 से भी लैस होगा। और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

बैटरी

UL Demko और TUV की लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है। इस फोन को 10W फास्ट चार्जिंग का साथ मिल सकता है। वहीं, यह ग्राहकों के लिए Pantone Tapestry, Arabesque और Tendril में अवेलेबल होगा।

कैमरा

अन्य लीक्स और रिपोर्ट्स में मानें, तो मोटो जी06 में LED फ्लैश लाइट के साथ 50MP का कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी क्लिक करने के लिए 12MP का कैमरा दिया जा सकता है।

कब होगा लॉन्च

स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने अभी तक अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग से जुड़ा कोई संकेत नहीं दिया है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि डिवाइस को इस महीने के अंत या फिर सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी बजट रेंज में रखी जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।