Moto G06 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

Moto G06 Power 5G से पर्दा उठा दिया गया है। इसमें 7000mAh बैटरी और Helio G81 Extreme चिपसेट जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी गई है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 07, 2025, 12:15 PM (IST)

Moto G06 Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह G-सीरीज का नया मोबाइल फोन है। इसमें सीमलेस फंक्शनिंग के लिए MediaTek Helio G81 Extreme चिप, 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसके आने से बाजार में Realme, Xiaomi, Vivo और Oppo जैसी कंपनियों के फोन्स को कड़ी टक्कर मिलेगी। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

Moto G06 Power Specifications

  • एचडी प्लस स्क्रीन
  • MediaTek Helio G81 Ultra चिप
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा
  • 8 फ्रंट कैमरा
  • IP64 रेटिंग
  • Dolby Atmos
  • 7000mAh बैटरी
  • 64 जीबी स्टोरेज

Moto G06 Power 5G एंड्रॉइड 15 आउट ऑफ द बॉक्स बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

G-सीरीज के इस स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रूफ के लिए IP64 की रेटिंग मिली है। शानदार साउंड के लिए स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos से लैस हैं। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलती है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा

जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए मोटो जी06 पावर फोन में 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

यह मोबाइल फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत ?

कंपनी के अनुसार, मोटो जी06 पावर 5G की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। इस दाम में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन Tendril, Tapestry and Laurel Oak कलर में अवेलेबल है। इसकी बिक्री 11 अक्टूबर से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।