Lava Blaze Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। आज इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है। स्मार्टफोन हाल में लॉन्च हुए Blaze 2 pro का सक्सेसर होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 13, 2023, 04:49 PM (IST)

हाइलाइट

  • Lava Blaze Pro 5G को इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन की कीमत 15 हजार से कम हो सकती है।

Lava Blaze Pro 5G को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। लावा के बिजनेस हेड और प्रेसिडेंट ने Sunil Raina ने देश में इसकी लॉन्चिंग अनाउंस की है। कंपनी ने हाल में Blaze 2 Pro 4G भारत में लॉन्च किया था। अब इसके सक्सेसर के तौर पर Blaze pro 5G लाया जा रहा है। डिटेल जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Lava Bold N2 Lite फोन की पहली सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर यहां

Lava Blaze Pro 5G India Launch

Sunil Raina ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) अकाउंट से ट्वीट कर Lava Blaze Pro 5G की भारतीय लॉन्चिंग को कन्फर्म किया है। अभी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, यह कन्फर्म कर दिया गया कि फोन को इस फेस्टिव सीजन में लाया जाएगा। कंपनी जल्द स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर सकती है। और पढें: Lava Bold N2 Pro की सेल आज से शुरू, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सब कुछ

स्मार्टफोन के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो ऑनलाइन लीक हुईं कई रिपोर्ट्स में फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। कुछ दिनों पहले लोकप्रिय Tipster Abhishek yadav ने बताया था कि लावा भारत में सितंबर अंत में एक नया 5G स्मार्टफोन लाने वाला है। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया जाएगा और फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम होगी। यह Lava Blaze Pro 5G कहा जा रहा था। और पढें: Lava Bold N2 Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक सबकुछ

टिप्स्टर ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि फोन में 50MP का मेन कैमरा और एक दूसरा सेंसर मिलेगा। साथ ही, बैक साइड में LED फ्लैश मिलेगा। स्मार्टफोन व्हाइट/सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखा था।

Lava Blaze 2 Pro

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Lava Blaze 2 Pro में 6.5 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 50MP का मेन और 2MP के दो लेंस मिलते हैं। फोन Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। अपकमिंग 5G फोन इसका सक्सेसेर होगा। इस कारण इसमें Lava Blaze 2 Pro से बेहतर फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।