itel Flip 1: सबसे सस्ता फ्लिप फोन भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 2,499 रुपये

itel Flip 1 सबसे सस्ता फ्लिप फोन है, जिसके बैक पर प्रीमियम लैदर डिजाइन मिलता है। यहां जानें फोन के सभी फीचर्स।

Published By: Manisha | Published: Oct 07, 2024, 06:57 PM (IST)

itel Flip 1 India launched: itel कंपनी भारत में अपना फ्लिप फोन लॉन्च कर दिया है। इस फ्लिप फोन को itel Flip 1 नाम से पेश किया गया है। इस फोन को Flip it lik a Boss टैगलाइन के साथ लाया गया है। इस फ्लिप फोन के बैक पर शानदार लैदर फिनिश देखने को मिलता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फोन की कीमत 3000 रुपये से भी कम की है। यह कंपनी का एक फीचर फ्लिप फोन है, जिसमें आपको लैदर प्रीमियम डिजाइन, टाइप-सी चार्जिंग और ब्लूटूथ कॉलर जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: itel Power 451 फोन AI ENC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, बाहरी शोर में भी होगी क्लियर कॉलिंग

itel Flip 1 Price in India

कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल के जरिए itel Flip 1 फोन लॉन्च की जानकारी दी। इस फोन की कीमत सिर्फ 2,499 रुपये है। बैक पैनल से भले ही यह प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन लगे, लेकिन यह कंपनी का एक फीचर कीपैड वाला फोन है। और पढें: मात्र 8999 में आ गया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलिट्री ग्रेड मिलेगी मजबूती

itel Flip 1 Specs

फीचर्स की बात करें, तो itel Flip 1 फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन मिलती है। फोन के बैक पर लैदर डिजाइन दिया गया है। कीपैड पर ग्लास डिजाइन मिलता है। इस फोन में आपको ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है। फोन में ग्लास कीपैड दिया गया है। और पढें: मात्र 10,399 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर VGA कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 1200mAh की है, जिसके साथ आपका यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक का बैकअप प्रोवाइड करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।