iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू

iQOO Z11x 5G को भारत में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ आता है। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma
Published: Mar 12, 2026, 01:22 PM (IST)

iQOO का नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह Z-सीरीज का नया फोन है। इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 7200mAh की जंबो बैटरी मिलती है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। फोटो व वीडियो के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं नए फोन की कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल... और पढें: iQOO Z11 Lite 5G: आज से पहली सेल शुरू, यहां जानें कीमत और ऑफर्स

iQOO Z11x 5G Price in India

आइक्यू जेड11एक्स को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री 16 मार्च 2026 से लाइव होगी। इसे Prismatic Green और Titan Black कलर में खरीदा जा सकेगा। और पढें: iQOO Z11 Lite 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, बजट में है कीमत

iQOO Z11x 5G Specifications

आइकू जेड11एक्स में Android 16 बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसका NTSC कलर गेमट 83 प्रतिशत है। इसे पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69+ की रेटिंग दी गई है। और पढें: 25000 रुपये से कम के Top 5 Smartphones, कर्व्ड डिस्प्ले से लेकर मिलेगी 7000mAh जंबो बैटरी

स्मूथ फंक्शनिंग और पीक परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है।

कैमरा

इस मोबाइल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी शूटर और 2MP का बोकेह लेंस मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया है।

बैटरी और सेंसर

iQOO Z11x 5G फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसको 44 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग मिली है। इसमें Accelerometer, Ambient light और Proximity जैसे सेंसर मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।