iQOO Z11 के लॉन्च से पहले इन फीचर्स का हुआ खुलासा, डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक जानें क्या होगा खास

iQOO जल्द ही अपना नया फोन iQOO Z11 लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे कई खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha
Published: Mar 10, 2026, 11:41 AM (IST)

iQOO जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च करने की तैयारी में है, हाल ही में कंपनी की 7वीं एनिवर्सरी इवेंट के दौरान इस फोन को टीज किया गया, जहां कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इसके कुछ अहम फीचर्स के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही यह फोन कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाई दे चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। कीमत की बात करें तो इस फोन को चीन में करीब 2000 युआन (लगभग 26,700 रुपये) से 3000 युआन (लगभग 40,100 रुपये) के बीच लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन बन सकता है। और पढें: iQOO Z11 Lite 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, बजट में है कीमत

डिस्प्ले में क्या होगा खास

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने बताया कि आने वाला iQOO Z11 गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं, इसमें 6.83-inch का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन मिलने की भी उम्मीद है। इस तरह का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले आमतौर पर महंगे गेमिंग फोनों में देखने को मिलता है। और पढें: iQOO Z11 फोन 9,020mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Z11 में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक किसी भी iQOO स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की बात कही जा रही है। तुलना करें तो इसी साल चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo में 7600mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में नया मॉडल बैटरी के मामले में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। और पढें: धमाल मचाने आ रहे iQOO के दो नए स्मार्टफोन, मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी!

रैम और स्टोरेज

बाकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO Z11 को 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन इसी महीने चीन में पेश किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।