iQOO Neo 11 सीरीज से इस साल उठेगा पर्दा, बढ़िया डिस्प्ले के साथ मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग!

iQOO Neo 11 Series की ऑफिशियल लॉन्चिंग का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लीक्स आना शुरू हो गई हैं। इस कड़ी में एक और नई लीक सामने आई है। इससे लाइनअप के फोन और उसमें मिलने वाले फीचर्स का पता चला है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 22, 2025, 04:02 PM (IST)

iQOO Neo 10 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह आईक्यू का पहला फोन है, जो 7000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिप, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिलता है। अब कंपनी iQOO Neo 11 सीरीज को ग्लोबल बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इस लाइनअप के तहत iQOO Neo 11 और iQOO Neo 11 Pro को पेश किया जा सकता है। और पढें: iQOO 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल

ऐसा होगा डिस्प्ले

पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DTC) की मानें, तो आइक्यू मिड-रेंज में दो नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। ये फोन iQOO Neo 11 और Neo 11 Pro हो सकते हैं। इन दोनों में 2के रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इनका साइज 6.8 इंच होने की संभावना है। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

प्रोसेसर और चार्जिंग

iQOO Neo 11 और Neo 11 Pro में Snapdragon 8 Elite या फिर Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है। और पढें: iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू

कैसी होगी बैटरी

पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स से पता चला कि आइक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में 7000mAh की जंबो बैटरी मिल सकती है। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए दोनों मोबाइल फोन्स में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ओटीजी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जाएगा।

अन्य डिटेल

आइक्यू निओ 11 सीरीज की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि फोन्स को कब तक लॉन्च किया जाएगा। इनकी कीमत कितनी होगी।

iQOO Z10x

आइक्यू जेड10एक्स को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखी गई है। इस फोन में 6.72 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 2408×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ Android 15 पर काम करने वाला FuntouchOS 15 दिया गया है।

इस डिवाइस में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ लेंस मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वहीं, फोन में फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।