लॉन्च से पहले सामने आ गए iQOO 15R के मेन फीचर्स, जानिए यहां

iQOO 15R इस महीने के अंत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपकमिंग फोन अहम फीचर रिवील कर दिए गए हैं। इनके बारे में जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Feb 07, 2026, 03:13 PM (IST)

iQOO ने पिछले साल IQOO 15 को ग्लोबल बाजार में उतारा था। कंपनी iQOO Z11 Turbo के रीब्रांडेड वर्जन iQOO 15R को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में अपकमिंग फोन में मिलने वाला प्रोसेसर रिवील किया गया। अब डिवाइस के कैमरे से जुड़ी जानकारी साझा की है। साथ ही, बैटरी से भी पर्दा उठाया गया है। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं... और पढें: 25000 रुपये से कम के Top 5 Smartphones, कर्व्ड डिस्प्ले से लेकर मिलेगी 7000mAh जंबो बैटरी

मिलेगा 50MP का कैमरा

कंपनी के अनुसार, iQOO 15R में शानदार फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony LYT 700V सेंसर दिया गया है। इसमें पोट्रेट और सुपर नाइट जैसे कैमरा मोड मिलेंगे। इसके जरिए 4के वीडियो शूट की जा सकेगी। इसके साथ 8एमपी का अल्ट्रा वाइड और 32एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। और पढें: iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 फोन हुए महंगे, गेमर्स को लगा झटका

बेहतर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसको 100W फास्ट चार्जिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 10 मिनट में 44 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसमें 3.1 घंटे का गेमिंग, 16.3 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 7.1 घंटे का सोशल मीडिया और 2.4 घंटे का वीडियो रिकॉर्डिंग टाइम मिलेगा।

प्रोसेसर और OS

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए आइकू 15 अल्ट्रा में क्लालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Q2 सुपर कंप्यूटिंग चिप भी दी गई है, जिससे यूजर्स को सीमलेस गेमिंग का अनुभव मिलेगा। इसके साथ Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलेगा।

अन्य फीचर्स

लीक्स की मानें, तो आइकू 15 अल्ट्रा में OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका साइज 6.59 इंच, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5के होगा। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज और 12 जीबी तक रैम मिल सकती है। तगड़ी कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे।

कब होगा लॉन्च ?

स्मार्टफोन कंपनी आइकू के मुताबिक, आइकू 15 अल्ट्रा को भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत 40 से 45 हजार के बीच रखी जा सकती है। इसके आने से बाजार में शाओमी, ओप्पो और सैमसंग जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।