भारत में इतनी होगी iPhone 18 Pro Max और 18 Pro की कीमत! लॉन्च टाइमलाइन, दाम और स्पेक्स सब लीक

iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो चुकी है। साथ ही भारत की लॉन्च टाइमलाइन व स्पेक्स भी लीक हो गए हैं।

Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2026, 04:19 PM (IST)

Apple की नेक्स्ट जनरेशन iPhone 18 Pro सीरीज मार्केट में जल्द ही दस्तक दे सकती है। कहा जा रहा है कि इस साल कंपनी अपने लॉन्चिंग पैर्टन को बदल रही है। इस साल सभी आईफोन एक-साथ लॉन्च करने की जगह कंपनी पहले सिर्फ प्रो मॉडल्स को मार्केट में पेश करेगी। इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इन नए आईफोन मॉडल्स से जुड़ी कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। भारतीय आईफोन फैन बेसब्री से नई सीरीज का इंतजार करते हैं यहां जानें आईफोन 18 प्रो सीरीज की लीक कीमत व फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Apple यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Watch और AirPods में आए नए हेल्थ फीचर

iPhone 18 Pro Max and iPhone 18 Pro: Launch timeline

लीक की मानें, तो Apple कंपनी इस साल iPhone 18 Pro मॉडल्स को 3 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक के बीच में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Fortnite गेम फिर App Store पर आया

iPhone 18 Pro Max and iPhone 18 Pro price in India (Expected)

सिर्फ लॉन्च टाइमलाइन नहीं बल्कि लीक के जरिए आईफोन 18 प्रो मॉडल्स की भारतीय कीमतें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। लीक की मानें, तो आईफोन 18 प्रो को कंपनी 1,34,900 रुपये की कीमत में पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,54,900 रुपये हो सकती है। और पढें: iPhone 17 से लेकर OnePlus 15 तक पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने के लिए लपक लें धांसू Offer

Apple iPhone 18 Pro specifications (Expected)

आईफोन 18 प्रो के लीक फीचर्स पर नजर डालें, तो यह 6.3 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस डिस्प्ले में कंपनी 120Hz का रिफ्रेश रेट देने वाली है। इसके अलावा, फोन A20 Pro प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी इनमें 12GB RAM व 1TB तक की स्टोरेज दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन बैक कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

iPhone 18 Pro Max specifications (Expected)

फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 18 प्रो मैक्स इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन होने वाला है। प्रो मैक्स में कंपनी 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। वहीं, डिस्प्ले में 3000 Nits तक की ब्राइटनेस मौजूद होगी। इसके अलावा, यह आईफोन A20 Pro चिप से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए प्रो मैक्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा शानदार जूम क्षमता के साथ दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।