Infinix Zero Flip भारत में हुआ लॉन्च, AI फीचर्स के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी
Infinix Zero Flip को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। इस फ्लिप स्मार्टफोन में AI फीचर से लेकर 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बता दें कि इस हैंडसेट को भारत से पहले ग्लोबली लॉन्च किया गया था।
Published By: ajay verma | Published: Oct 17, 2024, 12:02 PM (IST)
Infinix Zero Flip: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने भारत में अपना पहला फ्लिप फोन इनफिनिक्स जीरो फ्लिप लॉन्च कर दिया है। इस शानदार स्मार्टफोन में AI फीचर्स के साथ रियर में 50MP के दो लेंस दिए गए हैं। सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा मिलता है। फास्ट वर्किंग के लिए डिवाइस में वर्चुअल रैम और MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है। इतना ही नहीं हैंडसेट में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4720mAh की बैटरी भी मिलती है। इसके आने से बाजार में Motorola और Tecno को जोरदार चुनौती मिलेगी।
Infinix Zero Flip के स्पेसिफिकेशन
इनफिनिक्स जीरो फ्लिप में 3.64 इंच का एमोलेड कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी मेन AMOLED स्क्रीन का साइज 6.9 इंच है। इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी कवर स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगाया है, जबकि मेन डिस्प्ले को UTG का प्रोटेक्शन मिला है। वहीं, यह फ्लिप स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 (Android 14) बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Infinix Zero Flip में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर, 8GB रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है।
कैमरा
कंपनी ने अपने पहले फ्लिप फोन में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए OIS से लैस 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
Infinix Zero Flip में 70W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4720mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए नए स्मार्टफोन में सिम स्लॉट, वाईफाई 6. ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलता है। इस डिवाइस में JBL के स्पीकर भी लगे हैं। इसका वजन 195 ग्राम है।
Infinix Zero Flip की कीमत
इनफिनिक्स जीरो फ्लिप को सिंगल 8GB+512GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये है। इस पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी फर्स्ट सेल 24 अक्टूबर से Flipkart पर लाइव होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।