Infinix GT 30 Pro गेमिंग फोन यूनिक डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix GT 30 Pro को इंडियन मार्केट में उतार गया है। इस डिवाइस को Cyber Mecha 2.0 डिजाइन दिया गया है, जो दिखने में बहुत यूनीक लगता है। इसके अलावा, फोन में AMOLED डिस्प्ले और 5500mAh बैटरी जैसे फीचर मिलते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jun 03, 2025, 12:37 PM (IST)

Infinix GT 30 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह जीटी-सीरीज का नया गेमिंग स्मार्टफोन है। इसे Cyber Mecha 2.0 डिजाइन दिया गया है। इसके रियर पैनल में 10 LED लाइट मिलती हैं, जिन्हें यूजर अपनी पसंद से कस्टामाइज कर सकते हैं। प्रमुख फीचर्स पर नजर डालें, तो फोन में वर्चुअल रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। पावर के लिए स्मार्टफोन में Dimensity 8350 Ultimate चिप और 144Hz वाली AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग वाली 5500mAH की बैटरी दी गई है। और पढें: Infinix Smart 20 की पहली सेल आज, जानिए कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

Infinix GT 30 Pro Price in India

इनफिनिक्स के मुताबिक, Infinix GT 30 Pro को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस डिवाइस के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन का 12GB+256GB मॉडल 26,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन की सेल 12 जून से शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर शुरू होगी। और पढें: Infinix Smart 20 फोन 5200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, गीले व ऑयली हाथों से भी चला सकेंगे स्क्रीन

Infinix GT 30 Pro Specifications

Infinix GT 30 Pro में 6.78 इंच का 1.5के रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और टच सैम्पलिंग रेट 2160Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तय की गई है। सुरक्षा के लिए स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i ग्लास लगाया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 से लैस XOS 15 पर काम करता है। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन Tablets, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेस्ट

मल्टी-टास्टिंग और बेहतर गेमिंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर और Mali-G615 MC6 GPU दिया गया है। इस फोन की स्टोरेज 256GB है। इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में Stereo स्पीकर मिलते हैं।

कैमरा

इनफिनिक्स के नए गेमिंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें पहला 108MP का मेन लेंस है। इसका अपर्चर f/1.89 है। इसके अलावा, सेटअप में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इस लेंस का अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी ने जीटी 30 प्रो स्मार्टफोन में 5500mAh की तगड़ी बैटरी दी है। इसको 45W वायर फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसका वजन 188 ग्राम और डायमेंशन 163.7×75.8×7.99mm है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।