Infinix GT 20 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, 108MP कैमरे के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी
Infinix GT 20 Pro भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई है। इस मोबाइल फोन में एमोलेड डिस्प्ले से लेकर 108MP का कैमरा तक मिलेगा।
Published By: ajay verma | Published: May 02, 2024, 08:56 AM (IST)
हाइलाइट
- Infinix GT 20 Pro को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया था
- इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में भी पेश किया जाएगा
- इस मोबाइल फोन में 108MP का कैमरा मिलेगा
Infinix GT 20 Pro को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस ही बीच इस अपकमिंग डिवाइस की माइक्रो साइट ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है। इससे फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह कंफर्म किया गया है कि 6 मई 2024 के दिन इससे जुड़ी अहम घोषणा की जाएगी। इससे भारतीय बाजार में Xiaomi, Vivo Oppo और Realme जैसे स्मार्टफोन्स को जोरदार टक्कर मिलेगी।
Infinix GT 20 Pro Page Live
इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो की माइक्रो साइट ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई है। इससे पुष्टि हो गई है कि स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा, गेमिंग एक्सेसरीज को भी पेश किए जाने का संकेत दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फोन में ग्लोबल वेरिएंट वाले फीचर्स मिल सकते हैं।
Infinix GT 20 Pro Specifications
Infinix GT 20 Pro डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 14 बेस्ड XOS 14 पर काम करता है। इस डिवाइस में 6.78 इंच का एचडी प्लस LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जिसके रिफ्रेश रेट को 60Hz से 144Hz के बीच सेट किया जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है।
फास्ट प्रोसेसिंग और बेहतर गेमिंग के लिए इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर, 12GB रैम और LPDDR5X RAM दी गई है। इसमें LED इंटरफेस भी है, जिसमें मिनी RGB लाइट लगी हैं। इन्हें यूजर्स अपने हिसाब से कस्टामाइज भी कर सकते हैं।
कैमरा
इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 108MP का लेंस और अन्य दो 2MP के लेंस दिए गए हैं। इसमें सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
बैटरी और अन्य डिटेल
इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीयू, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ लाइट सेंसर, ई-Compass और G-सेंसर दिया गया है। इसको IP54 की रेटिंग मिली है। इसका वजन 194 ग्राम है।
भारत में कितनी होगी कीमत
इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो की ग्लोबल मार्केट में SAR 1,299 (करीब 28,800 रुपये) कीमत है। इससे संकेत मिल रहा है कि भारत में भी इस डिवाइस की कीमत 27 से 30 हजार के बीच रखी जा सकती है। इसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।