Honor Power 2: गर्दा उड़ाने आ रहा 10,080mAh बैटरी वाला फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Honor Power 2 फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 10,080mAh दमदार बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। साथ ही फोन का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro सीरीज की तरह है।

Published By: Manisha | Published: Dec 29, 2025, 01:05 PM (IST)

Honor Power 2 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है, जो कि अब-तक की सबसे दमदार बैटरी के साथ दस्तक देगा। इस फोन में आपको 6000mAh नहीं, 7000mAh नहीं बल्कि 10,000mAh से भी ज्यादा की बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ पावरफुल बैटरी की जानकारी भी दे दी है। इसी के साथ कंपनी ने फोन का टीजर पोस्टर भी रिवील किया है, जिसमें फोन iPhone 17 Pro सीरीज के कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। वहीं, फोन का बैक पैनल काफी हद तक आईफोन के डिजाइन से मिलता-झुलता है। और पढें: Honor ला रहा दो धाकड़ फोन, iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स!

Honor Power 2 Launch Date

कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए Honor Power 2 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। यह फोन 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। फिलहाल, फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। जैसे कि हमने बताया टीजर पोस्टर के जरिए कंपनी ने न केवल फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है बल्कि फोन का लुक भी रिवील किया है, जो कि देखने में काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा है। कंपनी फोन में ऑरेंज, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन लेकर आने वाली है। और पढें: Honor X80i के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, TENAA लिस्टिंग में आया सामने

साथ ही फोन की बैटरी भी रिवील की गई है। यह फोन 10,080mAh बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। यह Honor द्वारा लॉन्च किए गए फोन की अब-तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। और पढें: लॉन्च से पहले ही छाया Honor Magic V6, MWC से पहले दिखी लगभग बिना क्रीज वाली डिस्प्ले

Honor Power 2 Specifications (Expected)

लीक्स के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। लीक की मानें, तो यह फोन 6.79 इंच डिस्प्ले से लैस होने वाला है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा इसके अलावा, फोन में 1.5K रेजलूशन मिलेगा। डिस्प्ले में 8000 Nits तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Honor Power 2 फोन Honor Power का अपग्रेड वर्जन होने वाला है, जिसे कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन को कंपनी ने 8000mAh बैटरी के साथ पेश किया था। साथ ही यह फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिप से लैस है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।