Google Pixel 9 Pro Fold शानदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Google Pixel 9 Pro Fold से पर्दा उठ गया है। इस डिवाइस में बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ 16GB रैम और Tensor G4 चिप दी गई है। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Aug 13, 2024, 11:33 PM (IST)
Google Pixel 9 Pro Fold को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल डिवाइस है। इस फोन में Google Gemini Nano असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जिसके तहत यूजर्स AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बेहतर व्यूइंग के लिए बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लेटेस्ट टेंसर जी4 चिप मिलती है। इसके आने से सैमसंग और वनप्लस के फोल्डेबल फोन को जोरदार टक्कर मिलेगी।
Google Pixel 9 Pro Fold Specifications
Google Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच का सुपर एक्चुअल फ्लैक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो फोल्ड होने पर 6.3 इंच का हो जाता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए फोल्डेबल डिवाइस में Google Tensor G4 चिप, 16GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। वहीं, यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
शानदार फोटोज क्लिक करने के लिए कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48MP का मेन, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस है। वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 10.5MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी और अन्य डिटेल
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,650mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सेविंग मोड 72 घंटे तक चलती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से स्मार्टफोन में डुअल सिम, वाई-फाई, 5G, NFC, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें Car Crash Detection और Earthquake Alerts System जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Google Pixel 9 Pro Fold Price
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड फोल्डेबल फोन की कीमत 1799 डॉलर तय की गई है। इसका इंडियन प्राइस 1,72,999 रुपये है। इस डिवाइस को केवल Obsidian कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 22 अगस्त से रिटेल स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।