Google Pixel 8 के फीचर्स रिवील, Samsung का प्रोसेसर देगा पावर

Google इस साल दो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा, जिनके नाम Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro होंगे। इनके बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। आइन मॉडल्स के बारे में जानते हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 21, 2023, 05:45 PM (IST) | Edited: Mar 21, 2023, 05:46 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Pixel 8 सीरीज में दो मॉडल लॉन्च होंगे।
  • इनके नाम Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro होंगे।
  • Google pixel 8 सीरीज में सैमंसग का चिपसेट दिया जाएगा।

Google अपनी नेक्स्ट जनरेशन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज का नाम Pixel 8 होगा। यह एक फ्लैगशिप ग्रेड की सीरीज होगी। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, इसमें सैमसंग के इनहाउस चिपसेट का मॉडिफाई वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि पिक्सल सीरीज में नेक्स्ट जनरेशन टेनसोर प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। और पढें: Google Pixel 8 की कीमत में सीधे 31000 की गिरावट, हाथ से न निकल जाए सुनहरा मौका

Samsung पहले ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक्सीनोस प्रोसेसर के इस्तेमाल को बंद कर चुका है और अब वह Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर का इस्तेमाल करता है। लेकिन लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, Exynos 2300 चिपसेट को नए फॉर्म में तैयार किया जाएगा और फिर उसे गूगल पिक्सल 8 सीरीज के हैंडसेट में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि इसका नाम भी बदला जाएगा या नहीं, उसके बारे में क्लियर जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग ने भी अभी इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। और पढें: Tensor G3 चिप, 50MP कैमरा और 256GB स्टोरेज वाले Pixel फोन पर 4 हजार की छूट, मिल रहा छप्परफाड़ ऑफर

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, Exynos 2300 चिपसेट में Cortex X3 प्राइम कोर मिलेंगे, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.09GHz होगा। इसके अलावा Cortex A715 cores की स्पीड 2.65Ghz होगी। ये सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर की हैं।

Google Pixel 8 pro का लुक्स आया सामने

पुरानी लीक्स रिपोर्ट पर गौर करें तो Google Pixel 8 pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह सीरीज इस साल Google IO 2023 में लॉन्च हो सकती है और यह कार्यक्रम 10 मई को आयोजित होगा। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है, जो Pixel 10 और Pixel 10 Pro हैं। इस दौरान डिवाइस के बारे में बताया जाएगा और इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Google Pixel 8 pro का संभावित कैमरा सेटअप

Google Pixel 8 pro के कैमरा को लेकर भी लीक्स सामने आ चुकी है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें मल्टीपल एक्स्पोजर के ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसमें कई विजुअल इफेक्ट भी शामिल होंगे। इसके साथ ही HDR का भी ऑप्शन देखने को मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।