Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 08, 2025, 06:28 PM (IST)
Google Pixel 8 में 6.2 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले में आपको 2000 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, इसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।
Google Pixel 8 फोन Tensor G3 प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप भी दी गई है। इसके अलावा, फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग मिलती है।
Google Pixel 8 फोन 8GB RAM के साथ आता है। वहीं, स्टोरेज में 128GB व 256GB के दो ऑप्शन मिलते हैं।
Google Pixel 8 फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ आपको सेटअप में 12MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा।
Google Pixel 8 फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Google Pixel 8 फोन की बैटरी 4575mAh की है। Flipkart फीचर लिस्टिंग में दावा किया गया है कि फोन सिंगल चार्ज पर 72 घंटे तक की पावर देगा।
Google Pixel 8 फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 75,999 रुपये लिस्ट है। हालांकि, इसे आप अभी सस्ते में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 8 के डिस्काउंट की बात करें, तो अभी Flipkart से फोन के इस वेरिएंट को 31000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।