Apple iPhone Fold की लॉन्चिंग टली, अब 2027 में आ सकता है कंपनी का पहला फोल्डेबल, लीक में हुआ खुलासा

Apple iPhone Fold की लॉन्चिंग टल गई है, रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold अब 2027 तक लॉन्च नहीं हो पाएगा, लेकिन क्यों कंपनी ने इसे टाल दिया और इसमें क्या खास फीचर्स होंगे? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 18, 2025, 03:59 PM (IST)

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold अब 2027 तक लॉन्च होने की संभावना है, पहले इसे 2026 में आने की उम्मीद थी लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी डिजाइन और हिंग (hinge) को लेकर तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। जापानी निवेश कंपनी 'Mizuho Securities' के अनुसार, Apple अभी भी फोन के अंतिम डिजाइन और हिंग की स्पेसिफिकेशन को तय नहीं कर पाया है। कंपनी चाहती है कि इसका हिंग मजबूत और टिकाऊ हो ताकि हजारों बार मुड़ने पर भी फोन खराब न हो। इसी वजह से कंपनी ने लॉन्च को एक साल आगे बढ़ाने का फैसला किया है। और पढें: Apple लाएगा 3D Printed Hinge के साथ iPhone Fold, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Apple क्यों ले रहा है समय?

Apple हमेशा से अपनी प्रीमियम क्वालिटी और भरोसेमंद प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इसलिए कंपनी किसी जल्दबाजी में फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं करना चाहती। फोल्डेबल फोन बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि हिंग और डिस्प्ले को इस तरह डिजाइन करना पड़ता है कि बार-बार मोड़ने पर भी वे खराब न हों। Samsung जैसे ब्रांड कई सालों से फोल्डेबल फोन बना रहे हैं लेकिन Apple चाहता है कि उसका पहला फोल्डेबल फोन बाकी सभी से बेहतर साबित हो। यही कारण है कि कंपनी हर छोटे-से-छोटे हिस्से को परखकर ही प्रोडक्शन शुरू करेगी। और पढें: Apple का बड़ा प्लान हुआ लीक, iPhone Fold के बाद Apple ला सकता है iPhone Flip

iPhone Fold के फीचर्स क्या होंगे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold में 5.38 इंच का बाहरी डिस्प्ले और 7.58 इंच का अंदर वाला (inner) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका साइज बंद होने पर पुराने iPhone mini जैसा लगेगा, लेकिन खोलने पर यह Apple का अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीन वाला फोन होगा। इसमें Apple का नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मल्टीटास्किंग और स्प्लिट-स्क्रीन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। साथ ही इसमें 5000 से 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 17 Pro Max से भी ज्यादा पावर देगी। और पढें: iPhone Fold में मिलेगा लिक्विड मेटल से बना खास हिंज, लीक में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए पूरी डिटेल

कब आ सकता है और क्या उम्मीदें हैं?

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो iPhone Fold को 2027 में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि शुरुआती दौर में इसका प्रोडक्शन कम होगा क्योंकि फोल्डेबल फोन बनाना अभी भी मुश्किल है। Apple के फैंस पिछले कई सालों से इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जब यह फोन आएगा तो यह Apple का सबसे खास और प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस होगा, जो पोर्टेबल डिजाइन और बड़े डिस्प्ले का शानदार मेल पेश करेगा। भले ही इंतजार थोड़ा लंबा हो लेकिन Apple अपने यूजर्स को ऐसा फोल्डेबल एक्सपीरियंस देना चाहता है जो सालों तक याद रहे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।