Apple का iPhone 18 Pro और Air 2 हो सकता हैं बहुत महंगा, ये बड़ी वजह आई सामने

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone Air 2 की कीमत बढ़ सकती है। इसकी मुख्य वजह है नया महंगा A20/A20 Pro चिपसेट और 2nm प्रोसेसर टेक्नोलॉजी। इससे फोन बनाने की लागत काफी बढ़ रही है, जिससे Apple या तो मुनाफा कम करेगा या ग्राहकों को महंगे iPhone खरीदने पड़ेंगे।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 05, 2026, 12:02 PM (IST)

Apple की नई iPhone Series की कीमत बढ़ सकती है खबरों के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone Air 2 में इस्तेमाल होने वाला नया A20/A20 Pro चिपसेट काफी महंगा हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple को इसके लिए लगभग $280 (लगभग ₹25,200) खर्च करने पड़ सकते हैं। यह पिछले A19 Pro चिपसेट की कीमत $150 (लगभग ₹13,500) के मुकाबले लगभग 87% ज्यादा है। वहीं A18 Pro की कीमत केवल $50 (लगभग ₹4,500) थी। इस महंगाई का मुख्य कारण है सिलिकॉन वेफर्स की बढ़ती कीमतें। और पढें: क्या iPhone 18 Pro में मिलेगा छोटा Dynamic Island? Apple कर रहा नए डिजाइन का टेस्ट, लीक में हुआ खुलासा

नई 2nm प्रोसेसर टेक्नोलॉजी iPhone की कीमत पर कैसे असर डाल सकती है?

Apple 2026 में 4 नए iPhone लॉन्च करने वाला है, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Air का नया वर्जन और iPhone Fold 2 इन सभी फोन में A20 या A20 Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है, जो TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। 2nm प्रोसेसर में 12 इंच के वेफर्स का इस्तेमाल होता है, जिनमें लगभग 100 लेयर्स होती हैं। इन वेफर्स की कीमत लगभग $30,000 (लगभग ₹27 लाख) बताई जा रही है। तुलना के लिए 3nm प्रोसेस में इस्तेमाल होने वाले वेफर्स की कीमत $20,000 (लगभग ₹18 लाख) थी। और पढें: iPhone 18 Pro में मिलेगा खूबसूरत Dark Red कलर ऑप्शन! यूनिक लुक लॉन्च से पहले लीक

Apple के लिए चुनौतियां और ऑप्शन

रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती कीमतों के कारण Apple के सामने दो ऑप्शन हैं या तो अतिरिक्त लागत को अपने प्रॉफिट मार्जिन से काट ले या फिर iPhone 2026 मॉडल्स की कीमत बढ़ा दे, अगर Apple कीमत नहीं बढ़ाता है तो कंपनी का मुनाफा घट सकता है। वहीं कीमत बढ़ाने से ग्राहकों के लिए नए iPhone महंगे हो सकते हैं। और पढें: क्या iPhone 15 और iPhone 16 जैसे पुराने आईफोन हो जाएंगे महंगे ? जानिए यहां

TSMC और Samsung के वेफर प्राइस में क्या अंतर है?

अगर TSMC और Samsung की तुलना करें तो Samsung की 2nm GAA टेक्नोलॉजी के लिए 12 इंच के वेफर की कीमत TSMC से 33% कम है। Samsung $20,000 (लगभग ₹18 लाख) में वेफर देता है, जो TSMC की 3nm प्रोसेस की कीमत के बराबर है हालांकि TSMC का प्रोडक्शन थोडा बेहतर बताया जा रहा है, जिसका मतलब है कि इसमें डिफेक्ट्स कम हो सकते हैं और क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।