comscore

15000 से कम में आने वाले टॉप-5 स्मार्टफोन, 50MP कैमरा से लेकर 7000mAh तक की जंबो बैटरी

आपने 15000 रुपये से कम में आने वाले स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना लिया है, तो हम आपको नीचे सिलेक्टेड फोन के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 02, 2026, 05:08 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार बेहद खास है। यहां हर प्राइस रेंज के स्मार्टफोन मौजूद हैं। इनमें सबसे पॉपुलर सेगमेंट ‘अंडर 15000’ है, जिसमें दमदार बैटरी से लेकर दमदार कैमरा वाले फोन मिलते हैं। अगर आप भी इस प्राइस रेंज में अपने लिए स्मार्टफोन खोज रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको इस गाइड में 15000 से कम में आने वाले टॉप-5 फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी पहली पसंद बन सकते हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट… news और पढें: Vivo V70 Elite 5G को खरीदने के लिए लगी होड़, 5000 तक गिरी 50MP सेल्फी कैमरे वाले फोन की कीमत

Redmi 4A 5G

रेडमी 4ए 5जी बजट सेगमेंट में आने वाला बेस्ट स्मार्टफोन है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन में पावर के लिए Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर और 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसके रियर में 50MP का कैमरा और दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है। इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5160mAh की बैटरी भी दी गई है। news और पढें: 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE भारत में हुआ लॉन्च, तस्वीरों में देखें फोन का First Look और Top Features

OPPO K14x 5G

ओप्पो के14एक्स को इस वर्ष लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का बैक और 5एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में 6500mAh की जंबो बैटरी मिलती है। इसमें HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है।

Realme P4 Lite 5G

रियलमी पी4 लाइट को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर काम करने वाला realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। फास्ट वर्किंग के लिए फोन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। फोटोज के लिए 13MP का बैक और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी है। इसकी बैटरी 7000mAh की है। इसका स्टार्टिंग प्राइस 13,499 रुपये है।

Vivo Y29 5G

वीवो वाय29 5जी की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन को स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5500mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 50MP का AI कैमरा दिया गया है। यह शॉक रसिस्टेंट है। यानी कि चार्जिंग दौरान डिवाइस से जरा-सा भी शॉक नहीं लगेगा। यह डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और Titanium गोल्ड कलर में अवेलेबल है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy M17 5G

सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी में 6.7 इंच का इनफिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus लगाया गया है। इसमें Exynos 1330 चिपसेट दी गई है, जिससे यह स्मूथली काम करता है। फोटो खींचने के लिए स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी और 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 13MP का कैमरा है। लंबे वर्किंग आवर्स के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। यह Android 15 बेस्ड One UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।