Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 02:44 PM (IST)
PS Plus April 2026 lineup includes Lords of the Fallen and Tomb Raider remastered collection.
Sony ने आखिरकार अप्रैल 2026 के लिए PlayStation Plus के मुफ्त गेम्स की घोषणा कर दी है। इस महीने की लाइनअप में तीन गेम शामिल हैं, जिन्हें सभी सब्सक्रिप्शन टियर के यूजर्स क्लेम कर सकते हैं। ये गेम्स 7 अप्रैल से उपलब्ध होंगे और मई की शुरुआत तक इन्हें अपनी लाइब्रेरी में जोड़ा जा सकता है। अगर आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो एक बार गेम्स को ऐड करने के बाद आप इन्हें कभी भी खेल सकते हैं, जब तक आपकी मेंबरशिप चालू रहती है।
इस बार की लाइनअप में Lords of the Fallen, Tomb Raider I-III Remastered और Sword Art Online Fractured Daydream शामिल हैं। इस महीने का फोकस मुख्य रूप से एक्शन और एडवेंचर गेम्स पर है, जिसमें एक नई जनरेशन के गेम और कुछ क्लासिक गेम्स का रिमास्टर्ड वर्जन देखने को मिलता है।
अगर आपने मार्च 2026 के गेम्स अभी तक क्लेम नहीं किए हैं, तो आपके पास 6 अप्रैल तक का समय है। पिछले महीने Monster Hunter Rise और The Elder Scrolls Online जैसे पॉपुलर टाइटल्स शामिल थे।