Free Fire Max OB45 Update को पीसी में चाहते हैं खेलना, डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये तरीका

Free Fire Max OB45 Update लाइव हो गया है। अगर आप इस गेम को अपने पीसी या फिर लैपटॉप में खेलना चाहते हैं, तो नीचे तरीका बताया गया है, जिससे इसे पीसी में इंस्टॉल किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Jun 27, 2024, 12:07 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में नया अपडेट आया है
  • इसका नाम OB45 Update है
  • इस अपडेट के साथ गेम को पीसी या लैपटॉप में खेला जा सकता है

Free Fire Max प्लेयर्स के लिए OB45 अपडेट को रिलीज कर दिया गया है। इस अपडेट के तहत गेम में नए मोड और वेपन जोड़े गए हैं। साथ ही, नए कैरेक्टर kaisse को भी ऐड किया गया है। इसे मोबाइल पर डाउनलोड करके खेला जा सकता है। कई प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जो इस गेम को लैपटॉप या फिर PC पर खेलना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन गेमर्स में से एक हैं और यह गेम पर्सनल कंप्यूटर पर खेलना चाहते हैं, तो यह गेमिंग रिपोर्ट आपके बहुत काम आएगी। हम आपको यहां बैटल रॉयल गेम को पीसी में डाउनलोड करने का तरीका विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं... और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Emulator

इंटरनेट पर BlueStacks, Nox Player और LD Players जैसे कई एम्युलेटर सॉफ्टवेयर मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप एंड्रॉइड गेम को अपने कंप्यूटर या पीसी में खेल सकते हैं। Free Fire Max OB45 Update को खेलने के लिए आपको इन ही एम्युलेटर का इस्तेमाल करना होगा। इन्हें आप इनकी ऑफिशियल साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

Free Fire Max OB45 Update कैसे करें डाउनलोड

1. जैसा कि हमने आपको ऊपर रिपोर्ट में बताया कि फ्री फायर मैक्स को पीसी में खेलने के लिए एम्युलेटर को डाउनलोड करना होगा, तो सबसे पहले इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

2. एम्युलेटर डाउनलोडिंग के दौरान कुछ फाइल भी डाउनलोड होंगी, जिसमें थोड़ा समय लगेगा।

3. इसके बाद एम्युलेटर में गूगल आईडी से लॉग-इन करें।

4. गूगल प्ले-स्टोर ओपन करें।

5. फ्री फायर मैक्स सर्च करके उसे डाउनलोड करें।

6. इस तरह आप गेम को अपने पीसी या फिर लैपटॉप में खेल सकते हैं।

नोट :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स ओबी45 अपडेट की परफॉर्मेंस आपके पीसी या फिर के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन पर निर्भर करती है। यदि आपके कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं, तो गेम स्मूथली रन करेगा।

कब आएगा July Month Booyah Pass

फ्री फायर मैक्स में OB45 को हाल ही में जारी किया गया है। अब गेमर्स को जुलाई में आने वाले मंथली Booyah Pass का इंतजार है। इस पास से जुड़ी तमाम रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसे 1 जुलाई 2024 को लाइव कर दिया जाएगा। इसे स्टैंडर्ड पास के रूप में 499 डायमंड खर्च करके खरीदा जा सकेगा।

वहीं, प्रीमियम पास 999 डायमंड में गेमर्स के लिए अवेलेबल होगा। इसके आने के बाद गेमर्स को शानदार रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलेगा, जिसमें गेमिंग आइटम्स भी शामिल होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।