Free Fire MAX में ऐसे बदल सकते हैं पेट का नाम, नहीं खर्च होंगे डायमंड

Free Fire MAX में प्लेयर्स अपने पेट का नाम बदल सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए उन्हें डायमंड भी खर्च नहीं करने होते हैं। प्लेयर्स को गेम की सेटिंग में भी कुछ बदलाव नहीं करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 28, 2024, 04:59 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में पेट का नाम बदलने की सुविधा मिलती है।
  • इसके लिए गेमर्स को डायमंड की भी जरूरत नहीं है।
  • गेमर्स पेट को अपनी पसंद का निकनेम दे सकते हैं।

Free Fire MAX के दमदार कॉस्मेटिक आइटम में Pets को भी गिना जाता है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में ढेरों पेट्स मिलते हैं। सभी पेट की स्किल अलग-अलग होती है। प्लेयर्स को गेम में जीत हासिल करने में ये पेट्स काफी मदद करते हैं। प्लेयर्स को गेम का डेवलपर Garena पेट का नाम बदलने की सुविधा देता है। जी हां, आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने पेट का निक नेम बदल सकते हैं। अगर आपको इस बारे में पता नहीं है तो यह आर्टिकल पढ़ें। हमने यहां पेट नेम बदलने का पूरा प्रोसेस बताया है। आइये, जानें। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Free Fire MAX में बदल सकते हैं पेट का नाम

फ्री फायर मैक्स में पेट का नाम बदलना आसान है। इसके लिए आपको डायमंड भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। आप फ्री में अपनी इच्छा अनुसार पेट का निकनेम रख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक टर्म एंड कंडीशन है। इसके लिए गेम की सेटिंग में भी जाने की जरूरत नहीं है। पेट का नाम बदलने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

यह है तरीका

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद पेट सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको वह पेट सिलेक्ट करना, जिसका नाम बदलना चाहते हैं।
  • ऐसा करते ही पेट मेन स्क्रीन पर आ जाएगा और उसके नाम के आगे राइट साइड में एडिट बटन मिलेगा।
  • नाम बदलने के लिए एडिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स ओपन होकर आ जाएगा।
  • उसमें आपको पेट का निकनेम दिखाई देगा। उसके नीचे न्यू निकनेम के लिए कॉलम होगा।
  • उसमें आपको वह नाम लिखना है, जो आप अपने पेट को देना चाहते हैं।
  • अब नीचे आ रहे फ्री बटन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही पेट का नाम बदल जाएगा।

ध्यान रखें ये बातें

फ्री बटन दिखाता है कि पेट का नाम बदलने के लिए आपको डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। यह सुविधा फ्री में उपलब्ध है। हालांकि, ध्यान रखें कि पहली बार पेट का नाम बदलना फ्री है। उसके बाद दूसरी बार पेट का नाम बदलने के लिए 200 डायमंड खर्च करने होंगे। इस कारण पहले ही ऐसा नाम रखें, जिसे बदलना न पड़े। साथ ही, पेट का नाम अधिकतम 12 या उससे कम शब्दों में होना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।