Free Fire MAX में सस्ते डायमंड खरीदने का शानदार मौका, फ्री मिल रहे कई रिवॉर्ड
Free Fire MAX में इस समय एक नया टॉप-अप इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को सस्ते में डायमंड खरीदने का मौका मिल रहा है। साथ ही रिवॉर्ड भी दिए जा रहे हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 18, 2023, 02:08 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में नया टॉप-अप इवेंट कुछ दिनों तक चलेगा।
- इसमें डायमंड खरीदने पर फ्री रिवॉर्ड भी मिल रहे हैं।
- प्लेयर्स डायमंड खरीदकर अन्य इवेंट से आइटम पा सकते हैं।
Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। कुछ में प्लेयर्स फ्री आइटम मिल रहे हैं। वहीं, कई इवेंट में स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा। बता दें कि स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। डायमंड असली के पैसों से आते हैं, इस कारण हर प्लेयर के पास पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। हालांकि, लोकप्रिय बैलट रॉयल गेम का डेवलपर Garena ऐसे प्लेयर्स को सस्ते में डायमंड खरीदने का मौका दे रहा है।
साथ ही डायमंड के साथ-साथ उन्हें फ्री में कई आइटम भी मिल रहे हैं। गेम में Densho Top-Up इवेंट चल रहा है। इसमें डायमंड खरीदने पर फ्री रिवॉर्ड मिल रहे हैं। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX Densho Top-Up
फ्री फायर मैक्स में M82B - Serpent Kami और Serpent Backpack रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को स्पेसिफिक संख्या में डायमंड खरीदने होंगे। यह इवेंट आज यानी 18 जनवरी, 2023 से शुरू हो जाएगा और 23 जनवरी तक चलेगा। इसमें गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए 300 डायमंड तक खरीदने होंगे।
- 100 डायमंड खरीदने पर प्लेयर्स को फ्री में M82B – Serpent Kami मिलेगा।
- Serpent Backpack पाने के लिए प्लेयर्स को 300 डायमंड खरीदने होंगे।
कैसे खरीदें डायमंड?
- सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
- इसके बाद स्क्रीन के टॉप पर दिखाई दे रहे डायमंड आइकन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको जितने डायमंड खरीदने हैं, उसके ऑप्शन पर क्लिक करें।
- पेमेंट करने के बाद वे डायमंड आपके फ्री फायर मैक्स अकाउंट में आ जाएंगे।
इस तरह पाएं रिवॉर्ड
- डायमंड खरीदने के बाद गेम के इवेंट सेक्शन में जाएं। फिर Densho टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद Densho Top Up ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब रिवॉर्ड के लिए दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके उसे पा लें।
डायमंड की कीमत
- 80 रुपये में 100 डायमंड खरीद सकते हैं।
- 300 डायमंड की कीमत 240 रुपये
- 520 डायमंड की कीमत 400 रुपये
- 1060 डायमंड की कीमत 800 रुपये
- 2180 डायमंड की कीमत 1600 रुपये
- 5600 डायमंड की कीमत 4000 रुपये है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।