BGMI में एक ही गोली में दुश्मन को गिराओ, ये आसान टिप्स बना देंगे गेम का बादशाह

अगर आप BGMI सिर्फ टाइम पास के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए खेलते हैं, तो ये बातें आपके बहुत काम आएंगी। यहां हम आपको आसान और मजेदार टिप्स बताएंगे, जिससे आप गेम में दूर बैठे दुश्मन को सिर्फ एक गोली में गिरा सकते हैं और दोस्तों के बीच हीरो बन सकते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 03, 2025, 11:45 AM (IST)

और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India आज के समय में भारत के सबसे फेमस मोबाइल गेम्स में से एक है। पहले यह PUBG के नाम से जाना जाता था, लेकिन भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से इसे बैन कर दिया था। इसके बाद डेवलपर ने इसे BGMI के नाम से दोबारा लॉन्च किया। गेम में कई तरह की गन, लोकेशन और स्किल्स की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप प्रो लेवल पर खेलना चाहते हैं, तो स्नाइपर बनना सबसे जरूरी स्किल्स में से एक है। स्नाइपर का काम दूर से दुश्मनों को एक ही शॉट में खत्म करना होता है। इसके लिए धैर्य, सही टाइमिंग और सटीक निशाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं चिकन डिनर जीतने और अपने दोस्तों के बीच हीरो बनने के टिप्स। और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings

8x स्कोप और प्रैक्टिस है जरूरी

BGMI में स्नाइपर बनने के लिए सबसे जरूरी है कि आप 6x या 8x स्कोप का इस्तेमाल करना सीखें। ये स्कोप आपको दुश्मन को दूर से साफ देखने और उसे एक ही गोली में गिराने में मदद करते हैं। लेकिन स्कोप के साथ सटीक निशाना लगाना आसान नहीं होता, इसके लिए आपको काफी प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। ट्रेनिंग मोड में जाकर लगातार स्कोप के साथ प्रैक्टिस करें और अपने AIM को बेहतर बनाएं। जब आपका निशाना सटीक हो जाएगा, तो आपको बार-बार फायर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप एक ही शॉट में दुश्मन को गिरा सकेंगे।

ऊंची जगह से फायर करना सबसे सही स्ट्रेटेजी

BGMI के सभी मैप्स में कुछ खास हाई लोकेशन होती हैं, जैसे पहाड़, बिल्डिंग की छत या ऊंची पहाड़ियां। स्नाइपर के लिए ये जगहें सबसे बेहतर होती हैं क्योंकि वहां से आप पूरे एरिया पर नजर रख सकते हैं। इससे न सिर्फ आप दुश्मन को जल्दी देख सकते हैं, बल्कि निशाना लगाने में भी आसानी होती है। साथ ही इन जगहों पर कवर भी मिल जाता है जिससे आप आसानी से छिप सकते हैं और दुश्मन को सरप्राइज दे सकते हैं। ध्यान रखें कि हाई ग्राउंड पर पहुंचने के बाद ज्यादा देर एक ही जगह न रुकें, वरना आप खुद दुश्मनों के लिए आसान टारगेट बन सकते हैं।

सेफ जोन और मैप की समझ भी है जरूरी

BGMI में समय-समय पर प्ले जोन छोटा होता जाता है, जिसे Safe Zone कहा जाता है। अगर आप समय पर सेफ जोन तक नहीं पहुंचे, तो गेम से बाहर हो सकते हैं। खासतौर पर स्नाइपर प्लेयर के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो मैप की पूरी जानकारी रखे और समय रहते सही जगह पर पहुंचे। इससे न सिर्फ आप दुश्मनों को बेहतर तरीके से पकड़ सकते हैं, बल्कि चिकन डिनर तक पहुंचने के चांस भी ज्यादा होते हैं। सेफ जोन में पहुंचकर ऊंची जगह पकड़ें, स्कोप लगाएं और दुश्मनों को खत्म करना शुरू करें आप देखेंगे कि आप तेजी से प्रो स्नाइपर बन रहे हैं। अगर आप BGMI में अपने गेम को लेवल-अप करना चाहते हैं और दुश्मनों को एक ही गोली में ढेर करना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए टिप्स और ट्रिक्स को जरूर अपनाएं। सही स्कोप, सही लोकेशन और सही टाइमिंग आपके गेम को पूरी तरह बदल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।