Garena Free Fire Redeem Code Today 21 March 2024: फ्री में आइटम पाने का मौका, आ गए नए रिडीम कोड

Garena Free Fire Redeem Code Today 21 March 2024: फ्री फायर के नए रिडीम कोड में प्लेयर्स को एक से एक अच्छे आइटम फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स को जल्द ये कोड रिडीम कर लेने चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 21, 2024, 08:58 AM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire Redeem Code में फ्री आइटम मिलते हैं।
  • ये रिडीम कोड एक समय के बाद एक्सपायर हो जाते हैं।
  • हर रीजन के लिए अलग रिडीम कोड आता है।

Garena Free Fire Redeem Code Today 21 March 2024: फ्री फायर रिडीम कोड प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी होते हैं। इनके जरिए फ्री में कॉस्मेटिक आइटम जैसे पेट, कैरेक्टर, इमोट, गन स्किन आदि पा सकते हैं। आमतौर पर इन आइटम्स को इन-गेम स्टोर पर जाकर डायमंड यानी इन-गेम करेंसी से खरीदा जा सकता है। डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण हर एक प्लेयर्स के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं कि वे कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकें। ऐसे प्लेयर्स के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर गरेना समय-समय पर रिडीम कोड जारी करता रहता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

ये रिडीम कोड अक्षर और नंबर से मिलकर बने होते हैं। साथ ही, हर रीजन के लिए एक अलग रिडीम कोड आता है और उस रीजन के लिए प्लेयर्स ही उससे रिवॉर्ड पा सकते हैं। अन्य रीजन का प्लेयर अगर उसे रिडीम करेगा तो उसको एक एरर कोड मिलेगा। वहीं, रिडीम कोड सीमित समय के लिए आते हैं। कुछ समय बाद ये अपने आप एक्पायर हो जाते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

अगर आप सोच रहे हैं कि Free Fire भारत में बैन है तो आपको बता दें कि इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स अभी भी उपलब्ध है। रिडीम कोड दोनों वर्जन के लिए एक ही होते हैं। मैक्स खेलना वाला प्लेयर्स भी इन्हें रिडीम कर सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

वैसे तो गेम में आने वाले इवेंट्स में भी कई बार फ्री रिवॉर्ड के तौर पर बेहतरीन आइटम्स दिए जाते हैं। हालांकि, इसके लिए गेमर्स को कुछ टास्क करने होते हैं। इस कारण फ्री आइटम पाने का सबसे आसान और अच्छा तरीका रिडीम कोड है। यहां आज के लिए जारी हुए फ्री फायर रिडीम कोड (Free Fire Redeem Code Today) बताए गए हैं। साथ ही, उन्हें रिडीम करने का तरीका भी दिया गया है। आइये, जानते हैं।

Garena Free Fire Redeem Code Today 21 March 2024

  • FTY73WEFBGCDRT4R
  • FVSRE5TGY6R5RWFV
  • F45BN6JYIH8U76YT
  • FY4G5TIFUYHSUYH7
  • Y6VTGFVSBNEJIR45
  • F86TUYHGNJKIA87Q

कैसे करें रिडीम?

  • रिडीम कोड के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले प्लेयर्स को फ्री फायर की रिडेम्पशन वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब अपनी फेसबुक या फिर गूगल आईडी से लॉग इन करें।
  • उसके बाद होम पेज पर आ रहे बॉक्स में ऊपर बताया गया कोई भी कोड डालें।
  • अब रिडीम बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही रिवॉर्ड आपके फ्री फायर मैक्स अकाउंट में आ जाएगा।

यदि आपको कोई एरर मैसेज दिखाए तो समझ जाएं कि या तो कोड एक्सपायर हो चुका है या फिर आपके रीजन के लिए नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।