Garena Free Fire MAX की ये गन हैं कम पावरफुल, जीतने में नहीं करेंगी मदद

Garena Free Fire MAX में कई गन्स मिलती हैं। हालांकि, हर गन पावरफुल नहीं होती हैं। प्लेयर्स को गन सिलेक्ट करते समय कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 19, 2024, 03:28 PM (IST)

हाइलाइट

  • Garena Free Fire MAX में इन-गेम स्टोर से गन खरीद सकते हैं।
  • हर गन की पावर अलग-अलग होती है।
  • कुछ गन अधिक उपयोगी नहीं होती हैं।

Garena Free Fire MAX में कई वेपन मिलते हैं। गन प्लेयर्स की गेम जीतने औप दुश्मनों को मारने में मदद करती हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में मिलने वाली हर गन एक अलग पावर के साथ आती है। किसी गन की रीलोड स्पीड अच्छी होती है और किसी का मैग्जीन साइज बेहतरीन होता है। अलग-अलग तरह की फाइट में प्लेयर्स विभिन्न प्रकार की गन्स का यूज किया जाता है। गेमर्स अपने गेमप्ले के आधार पर गन्स सिलेक्ट करते हैं। हालांकि, कुछ गन्स ऐसी भी हैं, जो उपयोगी नहीं होती हैं और प्लेयर्स को उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे

Garena Free Fire MAX की ये गन नहीं है ज्यादा उपयोग

SCAR

गेम में असॉल्ट राइफल्स को काफी पसंद किया जाता है। प्लेयर्स के पास कई असॉल्ट राफल्स का ऑप्शन होता है। हालांकि, SCAR एक अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है। इस गन की रेंज तो काफी अच्छाी है, लेकिन डैमेज के मामले में यग गन अच्छा परफॉर्म नहीं करती है। इस गन का यूज तब ही करना चाहिए, जब आपके पास अटैचमेंट्स हो। क्लोज रेंज फाइट में इस गन का यूज नहीं करना चाहिए। इस कारण प्लेयर्स को इसे सिलेक्ट करने से बचना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim

MP5

Free Fire MAX में MP5 को भी प्लेयर्स ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। SMG में कई ऑप्शन्स मिलते हैं। इस SMG को कम पसंद करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह है कि इसका मैग्जीन साइज कम है। हालांकि, गेम का रेट ऑफ फायर ज्यादा है। क्लोज रेंज फाइट में सही मिशाना नहीं लगाने पर आपके नॉक होने की संभावना हो जाती। इस कारण प्लेयर्स को इस गन को भी नजरअंदाज कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

VSS

फ्री फायर मैक्स की इस गन का भी प्लेयर्स काफी कम यूज करते हैं। इसको हैंडल करना आसान नहीं है। इस गन की रेंज तो ठीत है। हालांकि, रेट ऑफ फायर काफी कम है। इस कारण यह बाकी गन्स की मुकाबले उतनी पावरफुल नहीं है। प्लेयर्स को गन सिलेक्ट करते समय इसे भी नजरअदांज करना चाहिए। अगर आप यहां बताईं गई गन्स के अलावा आप और कोई गन का यूज करते हैं तो वो अधिक उपयोगी साबित हो सकती हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।