Free Fire MAX में इमोट समेत फ्री मिल रहे कई रिवॉर्ड, इस तरह पा सकते हैं आप

Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए एक नया टॉप-अप इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स इमोट समेत काफी कुछ पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 02, 2023, 04:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में एक नया टॉप-अप इवेंट शुरू हो गया है।
  • प्लेयर्स डायमंड खरीदकर फ्री में आइटम पा सकते हैं।
  • यह इवेंट में 24 अगस्त तक गेम में चलेगा।

Free Fire MAX में एक नया टॉप-अप इवेंट Twist Top-Up आ गया है। इसमें प्लेयर्स को इमोट के साथ कई धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स टॉप-अप इवेंट के जरिए सस्ते में डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खरीद सकते हैं। साथ ही, करेंसी खरीदने पर उन्हें रिवॉर्ड के तौर पर कई धमाल आइटम भी मिलते हैं। प्लेयर्स के लिए डायमंड बहुत जरूरी हैं, क्योंकि वे इसके जरिए ही कॉस्मेटिक आइटम को पाकर गेम जीत सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के नए टॉप-अप इवेंट के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Garena Free Fire MAX

यह इवेंट फ्री फायर मैक्स में 1 अगस्त, 2023 से ही शुरू हो गया है। यह 24 अगस्त तक गेम में लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास सस्ते में डायमंड खरीदकर रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। उन्हें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। इसमें आप एक्सक्लूसिव फ्री इमोट पा सकते हैं। इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

रिवॉर्ड लिस्ट

  • 100 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर फ्री में Chroma Twist Twist इमोट मिलेगा।
  • 300 डायमंड खरीदकर गेमर्स फ्री में Rubescent War (Top) पा सकते हैं।
  • 500 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर को रिवॉर्ड के तौर पर फ्री में Rubescent War (Bottom) मिलेगा।
  • 700 डायमंड खरीदकर प्लेयर अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट में Rubescent War (Mask) शामिल कर सकते हैं।
  • 1200 डायमंड खरीदने पर रिवॉर्ड के तौर पर प्लेयर को फ्री में Rubescent War (Head) दिया जाएगा।

इसका मतलब है कि प्लेयर्स 1200 डायमंड खरीदकर ऊपर बताए गए सभी पांच आइटम अपने नाम कर सकते हैं। यह एक बहुत अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर आ रहे डायमंड आइकन पर क्लिक करें। अब अपनी जरूरत और इच्छा अनुसार, डायमंड का एक पैक सिलेक्ट करें।
  • फिर पेमेंट करने के बाद डायमंड आपके अकाउंट में जाएंगे।
  • अब रिवॉर्ड पाने के लिए इवेंट टैब में जाएं। फिर Twist Top-Up सेक्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आइटम के सामने आ रहे क्लेम बटन की लिस्ट पर करके उसे पा लें।

इस तरह आप आसानी से डायमंड खरीदकर एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।