Garena Free Fire MAX में इन तीन जगह जरूर करें ग्लू वॉल का यूज, होगा ज्यादा फायदा

Free Fire MAX ग्लू वॉल के जरिए प्लेयर्स आसानी से जीत सकते हैं। इसका यूज ऐसा स्थिति में करना चाहिए, जब यह आपको अधिक फायदा दे। यहां ऐसी तीन जगह बताई गई हैं, जब ग्लू वॉल का यूज करना फायदेमंद होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 26, 2023, 12:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में ग्लू वॉल से कवर बना सकते हैं।
  • ग्लू वॉल को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • फ्री फायर मैक्स के बेस्ट कॉस्मेटिक आइटम में ग्लू वॉल शामिल है।

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। इनका यूज वे गेम जीतने और दुश्मनों को मारने के लिए कर सकते हैं। गेम के बेहतरीन आइटन्स की लिस्ट में ग्लू वॉल भी शामिल है। इसे इन-गेम स्टोर से खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए डायमंड की जरूरत होती है। इस कारण प्लेयर कोई भी आइटम खरीदने से पहले काफी सोचते हैं। ग्लू वॉल प्लेयर्स की जीतने में मदद करती हैं। इस कारण इसे खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, गेमर्स को इसे यूज करने का सही तरीका आना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कब और कहां ग्लू वॉल यूज करनी है ताकि उससे उन्हें अधिक फायदा हो। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ग्लू वॉल का यूज कब और किसलिए करना चाहिए। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX में इस जगह करें ग्लू वॉल का यूज

टीममेट्स को करें रिवाइव

ग्लू वॉल का यूज कर अपनी टीम के साथी को रिवाइव किया जा सकता है। अगर फाइट के दौरान आपके दुश्मन ने आपके स्क्वाड पर हमाल कर दिया है और आपके टीम के सदस्य नॉक हो गए हैं तो ऐसे में ग्लू वॉल का यूज करना बहुत सही और जरूरी है। इस स्थिति में आप ग्लू वॉल का यूज कर उन्हें रिवाइव कर सकते हैं। रिवाइव करने में ग्लू वॉल का यूज करना सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

कवर बनाना है अच्छा

Free Fire MAX में ग्लू वॉल को प्लेयर्स इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि फाइट करते समय आप दुश्मनों से बचने के लिए ग्लू वॉल का कवर बना सकते हैं। इस तरह आप खुद का बचा भी पाएंगे और ज्यादा ज्यादा किल्स हासिल कर पाएंगे। ग्लू वॉल का यूज 360 डिग्री पर करना चाहिए ताकि पूरा कवर बन जाए। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

हीलिंग करने में करें यूज

फ्री फायर मैक्स में हीलिंग करने के लिए ग्लू वॉल का यूज किया जा सकता है। प्लेयर्स को समय-समय पर प्लेयर्स को मेडिटर का यूज करके HP को बढ़ाना पड़ता है। अगर खुली जगह पर फाइट करते समय हेल्थ कम हो जाती है तो ऐसे में आप ग्लू वॉल का यूज कर कवर बना सकते हैं और आसानी से हील कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।