Garena Free Fire MAX की सबसे घातक गन, हर मैच में आसानी से दिलाएंगी जीत
Garena Free Fire Max गेम में हर प्रकार के वेपन उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ घातक गन भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप हर मैच जीत सकते हैं। हम आपको यहां उन गन के बारे में बताने वाले हैं।
Published By: ajay verma | Published: Sep 04, 2023, 04:56 PM (IST)
हाइलाइट
- Garena Free Fire Max हर तरह के वेपन मिलते हैं।
- इनमें कई सारी गन भी मौजूद हैं।
- इन गन की मदद से आप Free Fire Max का हर मैच जीत सकते हैं।
Garena Free Fire Max मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मल्टीप्लेयर गेम्स में से एक है। इसमें कई प्रकार की गन मिलती हैं, जिनकी मदद से मैच को आसानी से जीता जा सकता है। इसके लिए गन का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अगर आप यह गेम खेलते हैं और आपको मैच जीतने में कठिनाई आती है, तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल में Free Fire Max Guns के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आपको गेम जीतने में आसानी होगी। आइए इन गन के बारे में नीचे जानते हैं...
Groza
Groza एक Assault गन है। इसका फायर रेट 61 और मूवमेंट स्पीड 58 है। यह गन शॉर्ट और मिड रेंज फाइट के लिए एकदम ठीक है। आप इसकी मदद से ज्यादा-से-ज्यादा दुश्मनों को मार गिरा सकते हैं।
M1014
M1014 पावरफुल शॉटगन है। इसकी रीलोड स्पीड तेज है। आप इस गन की सहायता से एक शॉट में अपने नजदीकी दुश्मन को मार सकते हैं। हालांकि, इसकी एक्यूरेसी और रेंज बेहतर नहीं है। मिड और लॉन्ग रेंज की लड़ाई में यह गन आपको निराश कर सकती है।
M60
यह लाइट मशीन गन है। इसका फायर रेट 56, डैमेज 56 और रेंज 65 है। इस मशीन गन की मदद से आप एक साथ कई दुश्मनों को मार गिरा सकते हैं। मिड-रेंज कॉम्बेट के लिए परफेक्ट है, लेकिन इसे रीलोड होने में काफी समय लगता है।
AWM
दूर बैठे दुश्मन पर निशाना लगाने के लिए AWM स्नाइपर एक बेहतर विकल्प है। इस गन को एयरड्रॉप के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। इसका डैमेज रेट 90, फायर रेट 27, रीलोड स्पीड 91 और एक्यूरेसी 90 है।
M1887
Free Fire MAX में M1887 शॉटगन की मदद से आप नजदीक आए दुश्मन को आसानी से मार सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा राउंड फायर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि इसका डैमेज रेट 100, रेंज 40 और रीलोड स्पीड 43 है।
VSS
फ्री फायर मैक्स में वीएसएस स्नाइपर राइफल है। इस गन का इस्तेमाल लॉन्ग-रेंज फाइट में किया जा सकता है। इसमें स्कोप लगा हुआ मिलता है, जिसकी मदद से आप सटीक निशाना लगा सकते हैं। हालांकि, इस गन की रीलोड स्पीड काफी कम है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।