Garena Free Fire MAX OB49 Update इस दिन होगा रिलीज, Garena ने बताई डेट

Garena Free Fire MAX OB49 Update की रिलीज डेट आ गई है। अपडेट इसी महीने रिलीज किया जाएगा। अपडेट के साथ गेम में कई बड़े बदलाव होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: May 16, 2025, 10:37 AM (IST)

Garena Free Fire MAX OB49 Update की ऑफिशियल रिलीज डेट आ गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OB49 Adanced Server के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुके हैं। इस अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena कई धमाकेदार फीचर्स और रिवॉर्ड लेकर आता है। गरेना ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपडेट की रिलीज डेल अनाउंस कर दी है। आइये, जानते हैं कब आएगा अपडेट। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Garena Free Fire MAX OB49 Update Release Date

Garena, Free Fire MAX OB49 Update 21 मई, 2025 को रिलीज करने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी एडवांस सर्वर लाइव है। चुनिंदा प्लेयर्स एडवांस सर्वर के जरिए अपडेट से पहले ही नए फीचर्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। साथ ही, आ रहे बग की जानकार देकर कई रिवॉर्ड भी पा सकते हैं, जिसमें डायमंड यानी इन-गेम करेंसी भी शामिल है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

अपडेट के साथ आने वाले फीचर्स

अपडेट के साथ गेम में प्लेयर्स को गेम में एक नया Solar मैप देखने को मिलेगा। इसमें कई धमाकेदार लोकेशन होंगे। सोलारा का लेआउट ऐसे डिजाइन किया गया है ताकि फाइड के दौरान मुठभेड़ों की बड़ी सीरीज पेश की जा सके। इसमें कई लोकेशन शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Thunder Zone एक उच्च दांव और अच्छे रिवॉर्ड वाला हॉटस्पॉट है, जो अच्छी लूट के साथ-साथ जीतने का मौका देता है। वहीं, इस मैप का Nebula Port संसाधनों से भरपूर एक बंदरगाह है, जो क्लोज रेंज फाइट के लिए काफी अच्छा स्पॉट था। इसके अलावा, Canyon Lab एक रिसोर्स के लिए काफी अच्छा है, जिसमें जरूरी लूच मिलती है। इसके लिए सावधानीपूर्वक नेविगेशन और दुश्मन के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। इसके अलावा, गेम में अपडेट के साथ और भी कई बड़े बदलान देखने को मिलेंगे। गेम में ढेरों इवेंट भी आएंगे, जिनमें प्लेयर्स को धमाकेदार रिवॉर्ड मिलेंगे। जल्द ही सभी प्लेयर्स नए अपडेट को यूज कर पाएंगे। अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।